एक्सप्लोरर

Chhindwara News: राहुल गांधी ने छिंदवाड़ा के नए मेयर की तारीफों के बांधे पुल, कहा- मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं, पिता जी किसान हैं और बेटा महापौर

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में नगर निगम के चुनाव में नए मेयर चुने गए विक्रम आहाके की तारीफ में राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी. विक्रम अहाके ने इसे लेकर अपने जज्बात बयां किए हैं.

Rahul Gandhi Facebook Post for Vikram Ahake: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में मजदूर (Labourer) से मेयर (Mayor) तक का सफर तय करने वाले विक्रम आहाके (Vikram Ahake) के संघर्ष की तारीफ कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने की है. राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट (Facebook Post) के माध्यम से विक्रम आहाके की तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, "मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं, पिता जी किसान हैं और बेटा 'महापौर' है." अपने शीर्ष नेता की तारीफ से गदगद विक्रम आहाके ने भी अपने जज्बात बयां किए और कहा कि जीवन में संघर्ष तो था लेकिन हौसला कभी नहीं हारा.

राहुल गांधी ने विक्रम आहाके के लिए क्या कहा है

विक्रम आहाके के महापौर बनने पर राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं, पिता जी किसान हैं और बेटा 'महापौर' है. मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस ने 18 साल बाद बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस पार्टी के विक्रम आहाके ने साबित कर दिया कि अगर सच्ची मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने सपनों के लिए लड़ा जाए तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है. विक्रम आहाके कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे और युवा कांग्रेस के 'जिला सचिव' के तौर पर भी संघर्षरत थे, अब वो छिंदवाड़ा के महापौर होंगे.''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे लिखा, "हमारा सपना है कि एक ऐसा हिंदुस्तान बने जहां अमीर-गरीब में फासला न हो, सबको समानता का अधिकार मिले और कांग्रेस पार्टी जनता से किए गए अपने सभी वचनों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. मुझे और पूरी कांग्रेस पार्टी को विक्रम आहाके जी पर गर्व है, हमें आपके जैसे ही निडर और पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ताओं की जरूरत है.''

यह भी पढ़ें- Covid 19 Vaccination Amrit Mahotsav : मध्य प्रदेश में शुरू हुआ कोरोना का मुफ्त प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान, इस दिन नहीं लगेगा टीका

राहुल गांधी से मिली तारीफ पर क्या बोले विक्रम आहाके  

राहुल गांधी से मिली तारीफ से विक्रम गदगद हैं. उन्होंने कहा, ''मैं छोटे से गांव का रहने वाला हूं. पिता छोटे से किसान है. जब मैं नौ साल का था तब मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नौकरी लगीं. मां को महज 425 रुपये प्रतिमाह तनख्वाह मिलती थी. गुजारा नहीं होने के कारण, मैं गर्मी की छुट्टियों में कैटर्स और मकान की नींव खोदने की मजदूरी करता था." विक्रम ने बताया, "मैं बचपन से ही कमलनाथ जी और उनके विकास कार्यों से प्रभावित था. एनएसयूआई के संगठन के माध्यम से मैं कमलनाथ जी से जुड़ा. एनएसयूआई के गेट टुगेदर कार्यक्रम के दौरान मैंने सीआरपीएफ का नियुक्ति पत्र कमलनाथ जी के सामने रखकर कहा कि मुझे नौकरी नहीं करनी, बल्कि समाज सेवा करना हैं. इस चुनाव में कमलनाथ जी ने मुझे जनता की सेवा के लिए मौका दिया."


Chhindwara News: राहुल गांधी ने छिंदवाड़ा के नए मेयर की तारीफों के बांधे पुल, कहा- मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं, पिता जी किसान हैं और बेटा महापौर

मध्य प्रदेश के किस नगर निगम में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है

विक्रम ने कहा, "राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा मेरे विषय में जो पोस्ट शेयर की गई है, निश्चित तौर पर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं. यह सब कमलनाथ जी और सांसद नकुलनाथ की वजह से ही संभव हो पाया. जनता ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया. मेरा बचपन संघर्ष वाला था, लेकिन मैंने हौसला नहीं खोया और आज यहां हूं."

राहुल गांधी द्वारा छिंदवाड़ा के नवनिर्वाचित मेयर विक्रम आहाके की तारीफ में की गई पोस्ट से काफी लोग प्रभावित और प्रेरित हो रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा नगर निगम में 18 साल बाद कांग्रेस ने बीजेपी को हराकर पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है. कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पहली बार यहां से कांग्रेस का महापौर प्रत्याशी जीता है. पहले चरण के निकाय के चुनाव परिणामों में छिंदवाडा एक मात्र ऐसा निगम रहा, जिसमें कांग्रेस ने महापौर की कुर्सी के साथ सदन में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया और 26 पार्षदों के साथ जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें- Ratlam News: रतलाम में हारे हुए उम्मीदवार ने निकाला जुलूस, समर्थकों ने नेता पर की नोटों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget