एक्सप्लोरर

Ratlam News: रतलाम में हारे हुए उम्मीदवार ने निकाला जुलूस, समर्थकों ने नेता पर की नोटों की बारिश

MP News : रतलाम शहर में नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 47 के हारे हुए उम्मीदवार शहीद हुसैन ने मतदाताओं का आभार जताने के लिए जुलूस निकाला. इसमें उनके समर्थकों ने अपने नेता पर नोट बरसाए.

MP News: रतलाम (Ratlam) शहर में चुनाव के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए जुलूस (Procession) निकाला गया था. जिसमें प्रत्याशी डीजे की धुन पर थिरकते हुए और नोटों की बारिश करते हुए नजर आया. आपने चुनाव में जीतने वालों के जुलूस तो बहुत देखे होंगे लेकिन रतलाम में चुनाव परिणाम आने के बाद एक ऐसा जुलूस निकाला गया, जिससे वो चर्चा का विषय बन गया है. क्योंकि यह जुलूस जीते हुए प्रत्याशी द्वारा नहीं निकाला गया था बल्कि हारे हुए प्रत्याशी ने चुनाव के हारने की खुशी में जुलूस निकाला था. इसमे शामिल वह डीजे, ढोल, बाजे-गाजे की धुन पर खुशी में झूमते हुए दिखाई दे रहे थे. इसके साथ ही उनके समर्थक अपने नेता पर से नोट की बारिश करते हुए भी नजर आए. 

जुलूस निकालने वाले प्रत्याशी को किसने हराया 

यह जुलूस निकाला रतलाम शहर के वार्ड नंबर 47 के हारे हुए बीजेपी उम्मीदवार शहीद हुसैन ने. शाहिद को निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नासिर कुरैशी ने 287 वोटों से हराया है. इस हार से भी शाहिद का हौसला कम नहीं हुआ. शाहिद हुसैन ने विजय जुलूस न निकालते हुए अपनी हार की खुशी में ही जुलूस निकाला और वोट देने वाले मतदाताओं का आभार जताया.

शाहिद हुसैन ने बताया की हमें 1600 से ज्यादा वोट मिले हैं. मेरे साथियों ने बोला की हमे लोगों का आभार व्यक्त करना चाहिए. इसलिए हमने डीजे साउंड के साथ घर-घर जाकर जुलूस के रूप में लोगों का आभार व्यक्त किया. मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए. रतलाम के 49 वार्डों में से बीजेपी ने 30 वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस के हिस्से में 15 और निर्दलियों ने चार सीटें जीती थीं.

Jabalpur News: जबलपुर में दिल दहलाने वाली घटना, नशेड़ी बेटे ने पिता को जिंदा जलाया

Jabalpur News: जबलपुर में दिल दहलाने वाली घटना, नशेड़ी बेटे ने पिता को जिंदा जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget