एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में हर दूसरे दिन एक नवजात को सड़क पर छोड़ जाते हैं मां-बाप, आंकड़े हैरान करने वाले

MP Crime: यह खबर डराने वाली है. NCRB का डेटा बताता है कि बीते तीन साल में मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य बन गया है, जहां नवजातों की स्थिति भयावह है. हर दूसरे दिन यहां एक मासूम को छोड़ दिया जाता है.

MP News: बीते 3 साल से यह देखा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में हर दूसरे दिन एक बच्चे को उसके माता-पिता अनाथ होने के लिए छोड़ देते हैं. नेशनल क्राइम ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, इन तीन वर्षों में (2019 से 2021 तक) कुल 532 ऐसे केसेस रजिस्टर हुए हैं, जिनमें मां-बाप द्वारा बच्चों को छोड़ दिया गया है.

8 महीने का मासूम श्मशान के पास मिला
हाल ही में, बीते मंगलवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में बने श्मशान के पास एक 8 महीने का मासूम मिला, जिसकी हालत बेहद नाजुक थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और तुरंत ही बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. दुख की बात यह है कि बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया और डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: Jabalpur: जबलपुर जिला अस्पताल का अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने में लोकायुक्त की दूसरी कार्रवाई

एमपी में बच्चों को छोड़े जाने के आंकड़े हैरान करने वाले
NCRB के अनुसार, 2019 से 2021 तक देशभर में बच्चों को अनाथ छोड़े जाने के कुल 2352 मामले दर्ज हुए, जिनमें 22 प्रतिशत मध्य प्रदेश से ही हैं. साल 2019 में 896 ऐसे मामलों में से 187 एमपी के थे. वहीं, साल 2020 में भी एमपी का आंकड़ा भारत में सबसे ज्यादा था. 747 केसेस में से 186 मामले इसी राज्य में रजिस्टर किए गए थे. 

2021 में भी मध्य प्रदेश का रेट सबसे ज्यादा
इतना ही नहीं, एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में भी बच्चों को अकेला छोड़ने के सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश से ही आए, जहां कुल 709 केसेस में से 159 मामले यहां के निकले. 

आए दिन जाती हैं मासूमों की जान
आपको बता दें, शर्मसार करने वाली ये घटनाएं केवल एमपी में नहीं, बल्कि देश के हर राज्य में हो रही हैं. कभी गरीबी से परेशान माता-पिता बच्चे को मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ जाते हैं, तो कभी लोक लाज के डर से बच्चों को कचरे या नाली में फेंक दिया जाता है. वहीं, आज भी कुछ परिवार ऐसे हैं, जो बच्चियों को जीने नहीं देते. लड़के की आस में बैठे ये परिवार, बेटी होने पर उसे दर्दनाक मौत देने से भी नहीं कतराते. हैरानी की बात यह है कि ये सभी क्राइम रजिस्टर तो होते हैं, लेकिन कई बार अपराधियों का पता नहीं चल पाता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget