एक्सप्लोरर

Jabalpur: जबलपुर जिला अस्पताल का अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने में लोकायुक्त की दूसरी कार्रवाई

जबलपुर (Jabalpur) में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने बड़ी कार्रवाई की है. स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. एक माह में दूसरा कर्मचारी लोकायुक्त की गिरफ्त में आया है.

जबलपुर (Jabalpur) में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने बड़ी कार्रवाई की है. एक महीने में दूसरी बार लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई है. लोकायुक्त पुलिस ने 8 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. रिश्वतखोर बाबू नीरज मिश्रा ने जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) का पैसा निकालने के एवज में एक कर्मचारी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीरज मिश्रा जबलपुर जिला अस्पताल में लेखा शाखा का सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी है. पीएचसी शहपुरा में पदस्थ नेत्र सहायक विनोद आकोटकर ने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी.

स्वास्थ्य विभाग का बाबू निकला रिश्वतखोर

फरियादी ने जीपीएफ अकाउंट से 6 लाख 75 हजार रुपये निकालने का आवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर में दिया था. राशि को निकालने के लिए लेखा शाखा में सहायक ग्रेड 3 नीरज मिश्रा ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. आठ हजार में मामला तय होने के बाद विनोद आकोटकर ने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से शिकायत की. शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथ धर दबोचने की प्लानिंग की.

लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ किया अरेस्ट

फरियादी को लोकायुक्त की रकम के साथ जिला अस्पताल भेजा गया. पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथ दबोच लिया. नीरज मिश्रा से लोकायुक्त की रकम भी बरामद कर ली गई. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में करीब एक माह पहले भी रिश्वतखोरी का एक मामला पकड़ा गया था. लोकायुक्त पुलिस के शिकंजे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला लेखा प्रबंधक श्रद्धा ताम्रकार आई थी. 

MP News: मध्य प्रदेश आने वाले पर्यटकों को निराश करने वाली खबर, नेशनल पार्क में अब नहीं होगी नाइट सफारी

एक महीने में दूसरी बार की गई कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस ने 7 सितंबर 2022 को अस्सी हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. ट्रेवल एजेंसी संचालक से तेरह लाख चौबीस हजार रुपए बकाया बिल भुगतान के एवज में जिला लेखा प्रबंधक श्रद्धा ताम्रकार ने एक लाख दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. परेशान ट्रेवल एजेंसी संचालक सुनील मिश्रा ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस के एसपी संजय साहू से की थी.

Indore News: इंदौर में डीजे की धुन को लेकर पड़ोसी परिवारों में जमकर चले लाठी डंडे, सीसीटीवी में कैद हुुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget