एक्सप्लोरर

MP Panchayat Election 2022: पंचायत चुनाव के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी, मतदान दल रवाना, 4 ब्लॉकों की इतनी पंचायतों में होगा मतदान

MP News: जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में नागरिकों से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है.

जबलपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के लिए 25 जून को पहले चरण का मतदान होगा है. पहले चरण के तहत जबलपुर के 4 ब्लॉकों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होना है. इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. शुक्रवार को मॉडल हाई स्कूल में तमाम मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया. पहले चरण में जबलपुर की 4 ब्लॉकों की 270 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा.इसके लिए 780 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से होगा मतदान

यहां बता दें कि पंचायत चुनाव में चूंकि बैलेट पेपर से मतदान होना है, इसलिए कर्मचारियों को मतपेटी और बैलट पेपर मुहैया कराये जा रहे हैं. चुनाव सामग्री देकर मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए. जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी का कहना है कि मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जबलपुर की 270 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होनी है. इसके लिए 48 घंटे पहले ही शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. इसके साथ-साथ मतदानकर्मियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 268 बसों का इंतेजाम किया गया है. इसके साथ ही मतदानकर्मियों को तमाम तरह के दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में जबलपुर की 4 ब्लॉक की 270 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होना है.इसके लिए 780 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

कलेक्टर का क्या कहना है

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के दो चरणों में पहले चरण में  25 जून को जबलपुर, कुंडम, पनागर और जनपद पंचायत और सिहोरा में और एक जुलाई को जनपद पंचायत पाटन, शहपुरा एवं मझौली में हो रहे चुनाव में नागरिकों से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है.पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले की जनपद पंचायत जबलपुर, कुंडम, पनागर एवं जनपद पंचायत सिहोरा में कल शनिवार 25 जून को पंच, सरपंच तथा जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिये सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.

यह भी पढ़ें

MP Weather Update: मानसून की धीमी रफ्तार से नहीं हो पा रही है झमाझम बारिश, उमस ने बढ़ाई परेशानी

MP Politcs: महाराष्ट्र संकट पर बोले शिवराज- जो कांग्रेस के साथ जाता है, वो डूब जाता है, चुनाव प्रचार में कमलनाथ पर ऐसे किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget