एक्सप्लोरर

MP Politcs: महाराष्ट्र संकट पर बोले शिवराज- जो कांग्रेस के साथ जाता है, वो डूब जाता है, चुनाव प्रचार में कमलनाथ पर ऐसे किया हमला

MP News : सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि काग्रेंस ने अपने विधायकों को ही मैदान में उतार दिया है, क्योंकि उसके पास कोई कार्यकर्ता ही नहीं है.

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) चल रहे हैं. सभी नेता अपने अपने प्रत्याशी को जिताने में दमखम लगा रहे हैं. बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा (VD Sharma) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) पूरी तरह मैदान में उतर चुके हैं. वहीं कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Ex CM Kamalnath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी मैदान में अपनी टीम के साथ उतरे हुए हैं.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत महाकाल के आशीर्वाद से शुरू कर दी थी. मध्य प्रदेश के सतना पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी योगेश ताम्रकार के पक्ष में चुनावी सभा एवं जनसंपर्क किया.

सतना में बीजेपी की जनसभा

सतना में बीजेपी द्वारा आयोजित जनसभा को सबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस पर पलटवार किया कहा काग्रेंस ने अपने विधायकों को ही मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस के पास कोई कार्यकर्ता ही नहीं है. एक सामान्य और जनजातीय परिवार से आने वाली बहन द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनेंगी. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नया इतिहास रच रही है.पूरे सतना में 122159 लोगों को फ्री में राशन बांट रही है. तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बांट रही है. कांग्रेस ने कभी फ्री में राशन दिया था क्या? 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश पहला राज्य होगा, जहां मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी नहीं, बल्कि हिंदी में कराई जाएगी.पाठ्यक्रम और किताबें लगभग तैयार हो गए हैं. यह सरकार गरीबों के लिए है. यह सरकार किसानों के लिए है. यह सरकार बेटा-बेटियों और माताओं-बहनों के लिए है. यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के लिए है. आने वाले 5 साल में हम एक नया सतना बनाना चाहते हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में 15 महीने कमलनाथ की सरकार थी वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था. शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कमलनाथ का हाथ विधायक के साथ बाकी कांग्रेसी हो गए अनाथ.

उद्धव के बहाने कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की शिवसेना और सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि जो कांग्रेस के साथ हो जाता है, वह भी डूब जाता है. वहां यही हुआ हम तो डूबेंगे सनम तुम्हे भी ले डूबेंगे. बेचारे उद्धव कांग्रेस के साथ जाकर फंस गए, वे कहीं के नहीं रहे. सीएम बंगला खाली करना पड़ा. न ही खुदा मिला न बिसाले सनम, न इधर के रहे न उधर के रहे. 

यह भी पढ़ें 

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में आसमान से बरसा कुदरत का कहर, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

Jabalpur News: बिना अधिग्रहण निजी जमीन पर बना दी सरकारी सड़क, अब हाईकोर्ट ने कटनी के कलेक्टर को दिया यह निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget