एक्सप्लोरर

JEE Main Result 2022: एमपी के मजदूर के बेटे ने JEE Mains में किया टॉप, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी 'भांजे' को बधाई

MP News : दीपक प्रजापति ने भी अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जेईई मेंस में 99.93 फीसदी अंक हासिल किया है. उन्होंने 12वीं की परीक्षा भी 90 फीसदी से अधिक अंकों से पास की थी.

देवास: जहां चाह होती है, वहां राह अपने आप बन जाती है. यह साबित कर दिया है मध्य प्रदेश के देवास में मजदूर परिवार के दीपक प्रजापति ने. दीपक ने आर्थिक तंगी और तमाम असुविधा के बीच जेईई मेंस में 99.93 अंक हासिल कर उच्च स्थान प्राप्त किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दीपक प्रजापति और उनके परिवार को बधाई दी है.

पिता करते हैं मजदूरी

देवास के विकास नगर में रहने वाले दीपक प्रजापति मजदूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं. दीपक के पिता राम प्रजापति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. पिता राम प्रजापति ने जब दीपक की आंखों में हौसला और सपनों की उड़ान देखी तो रिश्तेदारों से उधार रकम लेकर उसे इंदौर पढ़ने के लिए भेजा. दरअसल दीपक प्रजापति ने देवास के सरकारी स्कूल से हाई स्कूल और हायर सेकेडरी की परीक्षा 90 फीसदी से अधिक अंकों से उत्तीर्ण की थी.

परिवार के सहयोग और रिश्तेदारों की मदद से दीपक प्रजापति ने इंदौर में रहकर जेईई मेंस की तैयारी की. परिवार वालों को दीपक से उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास था कि वह मध्य प्रदेश का नाम जरूर रोशन करेगा. आखिरकार दीपक प्रजापति ने भी अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जेईई मेंस में 99.93 फीसदी अंक हासिल कर उच्च स्थान प्राप्त किया है.दीपक की इस उपलब्धी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा है, ''मेरे भांजे दीपक ने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है. दीपक ने यह बता दिया है कि जहां चाह होती है वहां राह भी बन जाती है.'' 

किराए के मकान में रहता है दीपक का परिवार

जैसे ही परिवार वालों को पता चला है कि दीपक प्रजापति ने जेईई मेंस की परीक्षा में अव्वल दर्जे का स्थान प्राप्त किया है, तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. दीपक की माता अनीता बाई के मुताबिक वे विकास नगर में किराए के मकान में रहते हैं. परिवार वालों ने जीवन भर की पूंजी लगाकर दीपक को उच्च शिक्षित करने का सपना देखा है. यह सपना साकार होता भी नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें

MP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की 'कुंडली' वेबसाइट नहीं हुई अपलोड, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Neemuch News: चुनाव जीतने के लिए बांटे पैसे, जब हार गया तो किया ऐसा काम, अब मामला दर्ज

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget