एक्सप्लोरर

Neemuch News: चुनाव जीतने के लिए बांटे पैसे, जब हार गया तो किया ऐसा काम, अब मामला दर्ज

MP Panchayat Election: नीमच में सरपंच प्रत्याशी नोट बांटने के बाद भी चुनाव हार गया तो उसने ग्रामीणों से बांटे गए रुपयों की वसूली की. एक घंटे के भीतर प्रत्याशी ने 4 लाख रुपये वसूल कर लिये.

Mp news: चुनाव में प्रलोभन देकर वोट मांगने के ऑडियो और वीडियो कई बार वायरल हुए हैं. इस बार मध्य प्रदेश के नीमच में एक अनूठा मामला सामने आया है. जब सरपंच प्रत्याशी नोट बांटने के बाद भी चुनाव हार गया तो उसने ग्रामीणों से बांटे गए रुपयों की वसूली की. एक घंटे के भीतर प्रत्याशी ने 4 लाख रुपये वसूल कर लिये. पूरे घटनाक्रम चार वीडियो वायरल हुए हैं जिसके बाद नीमच की रामपुर थाना पुलिस ने हारे हुए प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. 

नोट बांटन के बावजूद हारा प्रत्याशी

नीमच जिले के मनासा विकासखंड के रामपुरा क्षेत्र के ग्राम देवरान में सरपंच प्रत्याशी राजू दायमा ने कथित तौर पर ग्रामीणों को वोट के एवज में रुपए बांटे थे. जब नोट बांटने के बावजूद राजू दायमा चुनाव हार गया तो उसने ग्रामीणों से वसूली शुरू कर दी. यहां पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 8 जुलाई को आखिरी चरण का मतदान हुआ था. इस मतदान में वीरेंद्र पाटीदार ने जीत हासिल की, जबकि राजू दायमा चुनाव हार गए. इसके बाद राजू दायमा ने उन लोगों की सूची निकाली, जिन्हें उनके द्वारा राशि बांटी गई थी. 

वायरल हुआ विडियो

राजू दायमा अपने कुछ साथियों को लेकर उन लोगों के घर पहुंच गए. इसके बाद मतदाताओं से रुपए वापस लिए गए. जिन लोगों ने पैसा देने में आनाकानी की, उन पर अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी भी दी गई. इस पूरे मामले को लेकर 4 वीडियो वायरल हुए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद नीमच कलेक्टर के निर्देश पर रामपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. रामपुरा थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद सरपंच प्रत्याशी राजू दायमा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है. पूरे मामले में जिन लोगों के वीडियो वायरल हुए हैं, उनके भी बयान लिए जा रहे हैं. 

1 घंटे में वसूले चार लाख

देवरान और आसपास के गांव में यह चर्चा है कि राजू दायमा ने 1 घंटे के भीतर मतदाताओं से 4 लाख वसूल कर लिए. जिन लोगों ने राशि खर्च कर दी थी उन्हें 1 सप्ताह के भीतर रुपए लौटाने के साथ अल्टीमेटम भी दिया गया है. वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ लोग वोट डालने की बात कह रहे हैं लेकिन परिणाम वितरित आने पर राजू दायमा रुपयों की मांग करते हुए सुनाई दे रहे हैं. 

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान को 'ठंडी चाय' परोसने का मामला गरमाया, पहले नोटिस जारी फिर निरस्त

Sagar News: हैंडपंप का दूषित पानी पीने से 60 से अधिक लोग बीमार, 25 की हालत गंभीर, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है जागरूक

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget