एक्सप्लोरर

MP News: अब मध्य प्रदेश में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग, केंद्र सरकार ने दी पांच मशीन

MP News: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मध्यप्रदेश को कोरोना के हर वेरिएंट से लड़ने के लिए 5 जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन दी हैं.

MP News: कोरोना से लड़ाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार से मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मध्यप्रदेश को कोरोना के हर वेरिएंट से लड़ने के लिए 5 जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन दी हैं. यह मशीन जबलपुर के साथ भोपाल, इंदौर, रीवा और ग्वालियर में लगाई जायेंगी. मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश की जनता के स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्य को 5 जीनोम सीक्वेंसिंग मशीनें दी हैं.

विश्वास सारंग ने कहा कि अब तक राज्य के नमूने को दिल्ली भेजा जाता था, जिसकी रिपोर्ट 10 से 12 दिन बाद आती थी, लेकिन जैसे ही ये 5 जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन राज्य में लग जायेंगी, रिपोर्ट जल्दी मिल जायेगी. इन मशीनों के रूप में कोरोना के खिलाफ जंग में राज्य सरकार को एक बड़ी उपलब्धि मिली है. यह मशीन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में लगेंगी. इसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश में फिलहाल कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं है.

विश्वास सारंग ने कही ये बड़ी बात

विश्वास सारंग ने कहा कि हमारी मांग थी कि राज्य के छह मेडिकल कॉलेज के लिए विशेष बजट दिया जाये. यहां के सरकारी नर्सिंग कॉलेज को बेहतर बनाया जाये. इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने विशेष बजट देने पर सहमति जताई है. साथ ही राजधानी भोपाल में सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह एक बड़ा दिन है, जब राज्य सरकार की मांग को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी सहमति प्रदान की है.

ये भी पढ़ें :-

MP News: मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव पर रोक की याचिका पर HC ने सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा

Katni News: टाइपिंग मिस्टेक से जारी हो गया 'गलत आदेश', कटनी के एसपी ने जताया खेद

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget