एक्सप्लोरर

MP: थाने में मां की शिकायत करने वाले तीन साल के बच्चे ने गृहमंत्री से मांगी साइकिल, वीडियो कॉल से की बात

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जब चॉकलेट भिजवाने की बात कही तो तीन वर्षीय बच्चे ने मंत्री से साइकिल की फरमाइश कर दी. बच्चे की फरमाइश को सहज स्वीकार करते हुए मिश्रा ने दीपावली पर गिफ्ट में देने की बात कही.

MP News: अपनी अम्मी को जेल भिजवाने की शिकायत लेकर पहुंचे बच्चे से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने वीडियो कॉल के माध्यम से बात की. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जब चॉकलेट भिजवाने की बात कही तो तीन वर्षीय बच्चे ने मंत्री से साइकिल की फरमाइश कर दी. बच्चे की फरमाइश को सहज स्वीकार करते हुए मिश्रा ने दीपावली (Diwali) पर चॉकलेट और साइकिल गिफ्ट में देने की बात कही.

गौरतलब है कि तीन वर्षीय हमजा बुराहनपुर के देडतलाई गांव का निवासी है. बीते दिन हमजा की मासूम शिकायत अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. रविवार को हमजा अपनी अम्मी की शिकायत करने पिता के साथ थाने जा पहुंचा. हमजा ने पुलिस चौकी प्रभारी से अम्मी को जेल में डालने को कहा क्योंकि उसे मारती है.

तीन वर्षीय मासूम की फरियाद

बच्चे की फरियाद सुन चौकी प्रभारी अपनी हंसी नहीं रोक सके. बच्चे के पिता से चौकी प्रभारी ने बात की. उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर अम्मी नहलाने के बाद बच्चे को काजल लगा रही थी. बेटा ना नुकर करने लगा तो उसकी अम्मी ने प्यार से एक चांटा मार दिया. चांटा मारे जाने पर हमजा ने रोना शुरू कर दिया. किसी तरह मासूम को मैंने शांत करवाया. कहने लगा पापा पुलिस के पास चलो. मैं उसे लेकर थाने ले आया. पुलिस चौकी में प्रभारी ने शिकायत लिखने के बाद मासूम से हस्ताक्षर करने को कहा. मासूम ने भी आडे तेडे साइन कर दिए. साइन देखकर चौकी प्रभारी अपनी हंसी नहीं रोक सके. पुलिस ने बमुश्किल समझाकर बच्चे को घर भिजवाया और अम्मी को डांटने की बात कही. चौकी प्रभारी की बात सुनकर बाद बच्चा घर लौटा.

MP News: आधी रात को सड़क पर उतरे इंदौर पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मियों से लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

अब गृहमंत्री से की ये फरमाइश

मासूम शिकायत वायरल होने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी बच्चे से बात किए बगैर नहीं रह सके. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बच्चे से वीडियो कॉल पर बात की.उन्होंने पूछा बेटा थाने गए थे, मम्मी चॉकलेट नहीं दे रही. हमजा के पापा ने कहा कि सर अभी साइकिल को लेकर गुस्सा है. गृहमंत्री ने पूछा गुस्सा जल्दी-जल्दी हो रहा है पापा पर गया है क्या. फिर हमजा ने कहा कि चॉकलेक्ट नहीं दी मम्मी ने. मंत्री ने बच्चे से चॉकलेट भिजवाने को बोला. हमजा ने कहा कि अब साइकिल चाहिए. फरमाइश पर गृहमंत्री ने हंसते-हंसते हुए कहा कि हम आपको चॉकलेट और साइकिल भिजवा देंगे. यह आपका दिवाली का उपहार होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
LPG Crisis In MP: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम!
मध्य प्रदेश: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget