एक्सप्लोरर

MP News: आधी रात को सड़क पर उतरे इंदौर पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मियों से लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

MP News: पुलिस कमिश्नर ने औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद पाकर उनकी हौसला अफजाई की. बता दें कि सीएम शिवराज ने इंदौर में बढ़ते अपराध को लेकर नाराजगी जताई थी.

Indore News: स्वच्छता के मामले में परचम लहरा चुके इंदौर (Indore) से कूड़ा तो साफ हो रहा है, लेकिन क्राइम साफ नहीं हो पा रहा है. शहर में हत्या, लूट, चोरी, डकैती की बढ़ती वारदातों की वजह से शहर के आम नागरिकों को डर सताने लगा है. खाकी वर्दीधारी भी अपराध पर अंकुश लगाने में असमर्थ दिख रहे हैं. ऐसे में इंदौर पुलिस कमिश्नर आधी रात को खुद सड़कों पर उतरे और जमीनी हकीकत का जायजा लिया.

बढ़ते अपराध पर सीएम ने जताई थी नाराजगी
 दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों अधिकारियों से बात कर इंदौर शहर में बड़ते अपराध को लेकर नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद से अब तक पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर शहर में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा मुक्ति अभियान चलाते हुए कई अपराधियों को सलाखों के पीछे किया है. बावजूद इसके शहर में अपराध के ग्राफ में कमीं नहीं होती दिखाई दी.

पुलिश कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण
इसी वजह से आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि अपराधों में कमी की जा सके. उसी कड़ी शहर में अलग-अलग जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले और तीन सवारी वाहन चालकों की चेकिंग की जा रही है.  इस दौरान अचानक सोमवार देर रात पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने इंदौर शहर में लगाए गए चेकिंग पॉइंट का औचक निरीक्षण किया.

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर हो रही कार्यवाही
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है, बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए निकल रही हैं. उनके साथ किसी तरह की घटना ना हो इसलिए जगह-जगह चेकिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने और ओवरलोडिंग वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. कमिश्नर ने कहा कि विभाग ठीक से काम कर रहा है या नहीं इसलिए यह औचक निरीक्षण किया गया है. पुलिस कमिश्नर ने औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद पाकर उनकी हौसला अफजाई की. गौरतलब है कि दीपावली का त्योहार नजदीक है जिसके चलते पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली है और सघन चेकिंग की जा रही है ताकि त्योहार के समय आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके. 

यह भी पढ़ें:

MP News: रातापानी सेंचुरी में बाघों की संख्या पर संशय, पिछली बार से 3 गुना अधिक कैमरों से होगी गिनती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget