एक्सप्लोरर

अब मानसून पर राजनीति, रतलाम और मंदसौर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, दिग्विजय सिंह ने दिया ये बयान

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में बारिश से रतलाम, मंदसौर और झाबुआ में बाढ़ जैसी स्थिति है, जिस वजह से लोगों को घर छोड़ने पड़े. दिग्विजय सिंह ने राहत की मांग की है.

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, झाबुआ आदि जिलों में गुरुवार रात हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए. जल जमाव के हालात से राहत पाने के लिए लोगों ने अपने मकान तक को छोड़ दिया. हालांकि ऐसी स्थिति में भी राजनीति शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्था संभालने की मांग उठाई है.

गुरुवार शाम से ही रतलाम, मंदसौर और झाबुआ सहित आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई थी जो कि रात तक जारी रही. बारिश की वजह से रतलाम के दो बत्ती चौराहा इलाके में तो बाढ़ जैसी स्थिति दिखाई दी. इसके अलावा शहर की कई रहवासी इलाकों में भी जल जमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.  

शहर के कुछ इलाकों में पानी घरों के अंदर तक घुस गया. इसके अलावा, मंदसौर में तेज बारिश की वजह से शिवना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसके अलावा निचले इलाकों में कुछ समय के लिए जल जमाव की स्थिति भी निर्मित हुई. इसी प्रकार के हालात झाबुआ में भी दिखाई दिए.

बारिश को लेकर राजनीति शुरू
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर रतलाम की निचली बस्ती में जल जमाव का वीडियो जारी करते हुए कलेक्टर से राहत पहुंचाने की मांग उठाई. इसके अलावा उन्होंने रतलाम की पार्षद यासीन शेरानी की पीठ थपथपाते हुए कहा है कि बाढ़ की विपरीत परिस्थितियों में उनके द्वारा लोगों को जो राहत पहुंचाई जा रही है, वह काबिले तारीफ है. 

रतलाम में पूरी तरह स्थिति सामान्य- कलेक्टर 
रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने पूरे मामले को लेकर कहा कि तीन-चार घंटे के लिए पानी तेजी से गिरा था उस समय कुछ स्थानों पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हुई थी. अभी पूरी तरह स्थिति नियंत्रण में है, कहीं पर कोई जल जमाव की शिकायत नहीं है. 

जिला प्रशासन द्वारा कई स्थानों पर आवश्यकता पड़ने पर भोजन के पैकेट भिजवाए गए हैं. पार्षद यासीन शेरानी ने कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की बात की थी लेकिन वर्षा रुक जाने की वजह से ऐसी जरूरत नहीं पड़ी.

यह भी पढ़ें: दमोह जिला अस्पताल में डिलीवरी कराने आईं 4 महिलाओं की मौत, किडनी इन्फेक्शन की हुई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget