एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में गेंहू पर मिलेगा 125 रुपये का बोनस, किसानों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Wheat MSP in MP: भारतीय किसान संघ ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में गेंहू-धान पर MSP देने का वादा किया था. जनता ने इसी पर विश्वास कर उनकी सरकार बनाई, हालांकि सरकार ने ये वायदा पूरा नहीं किया है.

MP News Today: मध्य प्रदेश सरकार ने गेंहू की सरकारी खरीदी पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार (11 मार्च) को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि रबी सीजन 2024-25 के लिए गेहूं खरीदी पर यह बोनस दिया जाएगा. वहीं, आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ ने वादा पूरा न करने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है.

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में खाद्यान्न उपार्जन सहित अन्य कामों के लिए 30,000 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई. रबी सीजन 2024-25 के लिए सरकारी गेहूं की खरीदी पर प्रति क्विंटल 125 रुपये बोनस देने का फैसला इस बैठक में लिया गया. इससे सरकार पर 3850 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ आएगा. 

दरअसल, अभी गेंहू का समर्थन मूल्य 2275 रुपये हैं, जो बोनस के बाद 2400 प्रति क्विंटल पर हो जाएगा. वैसे, बीजेपी ने चुनावी घोषणापत्र में मोदी की गारंटी के रूप में गेहूं पर 2700 रुपये प्रति क्विंटल और धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का वादा किया था.

भारतीय किसान संघ ने जताई नारजागी
वहीं, भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के प्रदेश व्यापी आंदोलन के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य 2275 पर 125 रुपये बोनस देने का प्रस्ताव पास किया हैं, जो मोदी की गारंटी के मुताबिक नहीं है.

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कहा, "मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने संकल्प पत्र में गेहूं पर 2700 रुपये और धान पर 3100 रुपये देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने मोदी की गारंटी के नाम से प्रचारित किया था." उन्होंने कहा कि इसी गारंटी के आधार पर किसानों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई थी."

'सरकार के फैसले से प्रदेश के किसान निराश'
कमल सिंह आंजना ने आरोप लगाते हुए कहा, "अब सरकार ने अपना वादा पूरा न करते हुए किसानों को बोनस के नाम पर सिर्फ 125 रुपये गेंहू खरीदी पर देने की घोषणा की है, जबकि धान पर अभी भी कोई बात नहीं की है. इससे प्रदेश के किसानों को निराशा हुई है." उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ इस मूल्य से संतुष्ट नहीं है और किसानों के साथ हुई वायदा खिलाफी का विरोध करता है. 

एमएसपी को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह ने कहा, "जब तक सरकार गेंहू पर 2700 का भाव और धान पर 3100 रुपये का भाव देना सुनिश्चित नहीं करती है, तब तक भारतीय किसान संघ किसानों के हित में लड़ाई लड़ता रहेगा."

ये भी पढ़ें:Congress Candidate List: आने वाली है कांग्रेस की लिस्ट, दिग्विजय सिंह को यहां से लड़ाने की चर्चा, सिधिंया के सामने इस नेता मिल सकता है टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget