एक्सप्लोरर

एमपी में पहली बार 'ओपन एरिया' में कैबिनेट बैठक, रानी दुर्गावती के सम्मान में CM मोहन ने लिया ये फैसला

MP Cabinet Meeting: दमोह में होने वाली बैठक ओपन एरिया में होगी, जो रानी दुर्गावती के सुशासन और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है. इस बैठक के एरिया का डिजाइन रानी के किले की भव्यता को दिखाएगा.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार की आज शनिवार (5 अक्तूबर) को होने वाली कैबिनेट बैठक बेहद खास होगी. पहली बार ओपन एरिया में कैबिनेट बैठक होगी. यह बैठक दमोह के सिंग्रामपुर में आज दोपहर में होगी. बैठक को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा, राज्य सरकार राष्ट्र के लिए योगदान देने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की याद में कई नए प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में अब रानी दुर्गावती के सम्मान में दमोह के सिंग्रामपुर में उनकी जयंती के मौके पर यह कैबिनेट बैठक होने जा रही है. 

सिंग्रामपुर में होने वाली बैठक ओपन एरिया में होगी, जो रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है. इस बैठक के एरिया का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को दिखाएगा. जिसमें एक किला नुमा प्रवेश द्वार और शिवमंदिर भी शामिल है. यहां के छतें और दीवारें रानी के जीवन की संपूर्ण यात्रा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेंगी, जिसमें नारी युद्ध, प्रगतिशील शासन और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को विशेष रूप से उजागर किया जाएगा. 

कैबिनेट बैठक के लिए जो ओपन एरिया डिजाइन किया गया है, उसमें शानदार पत्थर की दीवारें, मेहराबदार खिड़कियां और एक मध्यकालीन किले की प्रमाणिकता को दर्शाने वाले तत्व शामिल हैं. सजावट गोंड कला से प्रेरित है, जो रानी दुर्गावती के सिंग्रामपुर क्षेत्र के गोंड समुदाय के साथ उनके गहरे संबंध को उजागर करती है.

कांसे के बर्तन में परोसा जाएगा भोजन
मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कैबिनेट मंत्रियों को यहां स्पेशल भोजन कराया जाएगा. डायनिंग एरिया को एक पारंपरिक गोंड गांव के आंगन की तर्ज पर सजाया गया है, जहां मेहमान पेड़ों के नीचे बैठकर प्राचीन कांसे के बर्तनों में भोजन करेंगे. इसके साथ मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों का स्वागत स्थानीय जनजातीय सांस्कृतिक टीम द्वारा पारंपरिक शैली में किया जाएगा.

आज सिंग्रामपुर में होने वाले कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी.
  • प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी.
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी.
  • प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी.
  • कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा.
  • ग्राम हरदुआ जामशा विकासखंड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'सच और न्याय की लड़ाई में डरना नहीं', युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर FIR के बाद बोले जीतू पटवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget