एक्सप्लोरर

Chhatarpur: छतरपुर में बुलडोजर एक्शन पर MLA आरिफ मसूद ने लिखा CM को पत्र, कहा- 'जिस तरह पुलिस ने...'

Chhatarpur News: भोपाल विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि पुलिस ने 22 अगस्त को बिना नोटिस दिए लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया, जो कि सीधे-सीधे न्याय व्यवस्था के विपरीत है.

Chhatarpur Latest News: मध्य प्रदेश के छतरपुर सिटी कोतवाली थाना में पत्थरबाजी की घटना के बाद आरोपियों के मकानों को तोड़ने का सिलसिला जारी है. हालांकि, अब इस घटना के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है. राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ ने जहां घर तोड़ने की घटना का विरोध जताया. वहीं अब भोपाल विधायक आरिफ मसूद ने भी घर तोड़ने की घटना को लेकर सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है. 

भोपाल मध्य विधानसभा सीट से विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे पत्र में कहा, "21 अगस्त को छतरपुर सिटी कोतवाली में घटी घटना के बाद नाराज छतरपुर पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 22 अगस्त को बिना नोटिस दिए लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिए हैं, जो कि सीधे-सीधे न्याय व्यवस्था के विपरीत है." 

आरिफ मसूद ने सीएम से की ये मांग
आरिफ मसूद ने कहा, "जिस तरह पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही के दौरान घरों और वाहनों को जेसीबी और पोखलेन मशीनों से तोड़ा है. उसको देखकर साफ पता चलता है कि मध्य प्रदेश में संविधान लगभग समाप्ति की ओर है, यदि कोई अपराधी अपराध करता है तो उसके लिए न्याय व्यवस्था में कार्यवाही करने के लिए प्रावधान है. मेरा आपसे आग्रह है कि जिस तरह बगैर नोटिस दिए मकानों को तोड़ा गया है. ऐसे में अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए, जिससे आमजन का विश्वास कानून प्रक्रिया पर बना रहे."

Chhatarpur: छतरपुर में बुलडोजर एक्शन पर MLA आरिफ मसूद ने लिखा CM को पत्र, कहा- 'जिस तरह पुलिस ने...

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी
इससे पहले आरोपियों के घर तोड़े जाने की घटना के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "राज्य सरकारें बहाना तलाश कर मुसलमानों का घर तोड़ रही हैं. संविधान की शपथ लेने वाली मोदी सरकार इस बुलडोजर के नीचे हर दिन संविधान को कुचल रही है. जल्द ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा."

वीडी शर्मा ने किया पलटवार
इधर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जवाब देते हुए कहा, "उन्होंने जिस तरह का आतंक मचाने काम किया. ऐसे गुंडे, ऐसे अपराधी छतरपुर में एक कदम भर नहीं चल सकते. ऐसे लोगों को नेस्तानाबूद कर देंगे, किसी को नहीं छोड़ेंगे."

ये भी पढ़ें: MP Weather: एमपी में रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी, IMD ने 26 जिलों में जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget