एक्सप्लोरर

Ujjain: सावन के पहले सोमवार को इस रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

Mahakal ki Sawari in Ujjain: सावन आते ही शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. इसी क्रम में सावन माह के पहले सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल मन महेश के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे.

Ujjain Makal Sawari 2024: सावन माह के पहले सोमवार भगवान महाकाल मन महेश के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे. उज्जैन में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने भगवान महाकाल की सवारी को लेकर गाइडलाइन जारी की है. 

प्रशासन ने इस गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया गया है. जो लोग पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक और अपर कलेक्टर मृणाल मीना ने बताया कि भगवान महाकालेश्वर की प्रथम सवारी ठाठ-बाट से परंपरागत मार्ग से निकाली जायेगी. 

'भगवान को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर' 
अपर कलेक्टर मृणाल मीना के मुताबिक, पालकी में भगवान मनमहेश के स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देने के लिये नगर भ्रमण पर निकलेंगे. भगवान महाकालेश्वर के मनमहेश स्वरूप की पूजन-अर्चन महाकाल मंदिर के सभा मण्डप में होने के पश्चात भगवान पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे.

कार्यक्रम को लेकर अपर कलेक्टर मृणाल मीना ने बताया कि भगवान की सवारी मंदिर से अपने परंपरागत निर्धारित समय शाम 4 बजे निकलेगी. मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के जरिये पालकी में विराजमान भगवान मनमहेश को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी जायेगी.

इन रुट से निकलेगी पवित्र सवारी
भगवान महाकालेश्वर की पालकीमंदिर से निकलने के बाद महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी. जहां शिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जायेगा. 

इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती कामंदिर, सत्यनारायणमंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपालमंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार से होती हुई दोबारा महाकालेश्‍वर मंदिर पहुंचेगी.

जनजाति लोक कला की होगी प्रस्तुति
प्रशासक मृणाल मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशानुरूप जनजातीय लोक कला और बोली विकास अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से भगवान महाकालेश्वर की सवारी में जनजातीय कलाकारों का दल भी सहभागिता करेगा. 

बीते 22 जुलाई को धार के भील जनजातीय भगोरिया नृत्य के सदस्यों का दल सवारी में प्रस्तुति हेतु सम्मिलित होगा.

जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
कलेक्टर नीरज शिवकुमार सिंह सवारी के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की है कि सवारी मार्ग में सड़क की ओर व्यापारीगण भट्टी चालू न रखें और न ही तेल का कड़ाव रखें. दर्शनार्थी सवारी में उल्टी दिशा में न चलें और सवारी निकलने तक अपने स्थान पर खड़े रहें.

दर्शनार्थी कृपया गलियों में वाहन न रखें. श्रद्धालु सवारी के दौरान सिक्के, नारियल, केले, फल जैसे सामान न फेंकें. सवारी के बीच में प्रसाद और चित्र वितरण न करें. इसके अलावा पालकी के आसपास अनावश्यक संख्या में लोग न रहें.

ये भी पढ़ें: Ujjain: क्या दुकानों के आगे नाम और नंबर नहीं लिखवाने पर भरना होगा जुर्माना? नगर निगम ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget