एक्सप्लोरर

कम मतदान से BJP-कांग्रेस को होगा फायदा? एमपी में मतदान प्रतिशत बढ़ाना राजनीतिक दलों के लिए बना चुनौती

MP Lok Sabha Election 2024 Phase 2: एमपी में पहले चरण के मतदान का प्रतिशत कम होने से राजनीतिक दलों में चिंता देखी जा रही है. वोटिंग से पहले CM मोहन यादव ने भी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है.

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के दौरान छह लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को इन लोकसभा सीटों पर अधिक से अधिक मतदान कराना बड़ी चुनौती लग रही है. इन सभी छह लोकसभा सीटों पर एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रदेश में पहले चरण के मतदान का प्रतिशत कम होने से राजनीतिक दलों के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा रही है. फिलहाल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही कम मतदान से फायदा होने की बात कह रहे हैं. 

मध्य प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन के मुताबिक शुक्रवार (26 अप्रैल) को खजुराहो, रीवा, होशंगाबाद, टीकमगढ़, सतना और दमोह लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है. इन सभी छह लोकसभा सीटों पर 80 उम्मीदवार अपने भाग्य को आजमा रहे हैं. मतदान के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है. 

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि पहले चरण में गर्मी अधिक होने और शादियों का सीजन होने की वजह से मतदान कम हुआ है. वहीं, अब दूसरे चरण में अधिक से अधिक मतदान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाने का दावा किया है. दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने भी अपनी ओर से काफी कोशिश की है. 

बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर
टीकमगढ़ लोकसभा सीट से आठवीं बार बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक अपना भाग्य अजमा रहे हैं. यहां से उन्हें कांग्रेस के पंकज अहिरवार खटीक टक्कर दे रहे हैं. दूसरी तरफ खजुराहो सीट से भारतीय जनता पार्टी के विष्णु दत्त शर्मा मैदान में हैं. जबकि सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने से यहां पर दूसरे दल के प्रत्याशियों का मुकाबला बीजेपी से है.

सतना लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद गणेश सिंह का मुकाबला कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से है. चर्चित दमोह लोकसभा सीट पर राहुल सिंह तो लोधी के सामने सरवर सिंह लोधी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें: बहन को थप्पड़ मारने पर मां ने बेटे को डांटा तो नाबालिग छात्र ने लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget