एक्सप्लोरर

बहन को थप्पड़ मारने पर मां ने बेटे को डांटा तो नाबालिग छात्र ने लगाई फांसी

Indore Class 12 Student Suicide: किसी बात पर भाई बहन के बीच बहस हो गई और उसने अपनी बहन को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसकी मां ने उसे खूब डांटा. फिर गुस्साए छात्र ने घर में जाकर फांसी लगा ली.

Indore Student Suicide News: मां की डांट पड़ने के बाद गुस्साए 17 वर्षीय एक छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. दरअसल छात्र शौर्य की मां ने उसे अपनी छोटी बहन को थप्पड़ मारने के लिए डांटा था. घटना मंगलवार (23 अप्रैल) देर रात की है जिसका पता बुधवार दोपहर बाद चला. 

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक पदमालय कॉलोनी निवासी शौर्य पुत्र अशोक 12वीं कक्षा का छात्र था और जेईई मेन्स की तैयारी कर रहा था. उनके पिता प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं. परिवार के सदस्यों ने बताया की शौर्य अपनी छोटी बहन के साथ अपने कपड़े पैक कर रहा था क्योंकि बुधवार सुबह उन्हें भोपाल के पास एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने उन्हें जाना था. 

ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर लगा ली फांसी 
वहीं किसी बात पर भाई बहन के बीच बहस हो गई और उसने अपनी बहन को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसकी मां ने उसे खूब डांटा. गुस्साए छात्र ने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. जब वह नहीं लौटा तो उसकी बहन उसे मनाने गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह डांट से नाराज है. जब उसने कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम कराया है.

नहीं थम रही घटनाएं 
आपको बता दें कि इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां महज 20 साल के युवक ने अज्ञात कारणों से जीवन समाप्त कर लिया.  अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है की आखिर ऐसी कौन सी नौबत आ गई कि युवक को आत्महत्या करना पड़ी. 

ये था मामला 
इंदौर के द्वारकापुरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान से एक युवक का 2 दिन पुराना शव बरामद हुआ था. पुलिस के मुताबिक यह शव गुरु शंकर नगर निवासी 20 वर्षीय राजेंद्र पुत्र हीरालाल का था. राजेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

वहीं बदबू आने पर जब मकान मालिक ने खोजबीन की तो खिड़की से देखने पर राजेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. मकान मालिक ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने शव को नीचे उतारा. फांसी के फंदे से शव उतारने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए 

डेड बॉडी जिला अस्पताल भेजी
बताया जा रहा है कि राजेंद्र का परिवार ललितपुर का रहने वाला है उसके परिवार में उसका बड़ा भाई और उसके पिता किसान बताए जा रहे हैं. मृतक राजेंद्र 2 साल पहले इंदौर रहने आया था और यहां नौकरी कर रहा था. परिवारजनों ने कहा कि वह यहां पानी पुरी बेचने का काम करता था और इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित रणजीत हनुमान मंदिर के पास एक किराने की दुकान पर भी नौकरी करता था.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? सचिन पायलट ने की ये 'भविष्यवाणी'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget