एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी में वोटिंग फीसद बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने कसी कमर, लोगों को किया गया जागरूक

MP Lok Sabha Chunav 2024: एमपी में पहले और दूसरे चरण के चुनाव में उम्मीद के मुताबि वोटिंग नहीं हुई थी. ऐसे में अगले चरण में होने वाले चुनाव में वोटिंग बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग अभियान चला रहा है.

MP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में दो चरणों में 12 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, हालांकि दोनों ही चरणों में आशानुरूप मतदान नहीं हो सका. साल 2019 की अपेक्षा 2024 में मतदान कम हुआ है. मध्य प्रदेश में अब भी दो चरणों के चुनाव शेष हैं, इस दौरान 17 सीटों पर चुनाव होना है. 

अगले चरण में 17 सीटों पर मतदान बढ़ाने और निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने ट्रैक्टर की सवारी की है. दरअसल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में विदिशा और भोपाल लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर "चलें बूथ की ओर"  अभियान प्रारंभ किया गया है. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहुंचे सीहोर
अधिक से अधिक मतदान के लिए भोपाल के नजदीकी सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज और कांकरखेड़ा में आयोजित मतदाता जगरूकता कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन शामिल हुए. प्रदेश में 7 और 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने के लिए अपील की है. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि सीहोर जिले में 7 और 13 मई को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्भीक होकर मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा कि मतदाता ही समृद्ध भारत के समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं के संवाहक हैं. मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता से ही हमारा लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है.

'मतदान के लिए परिजनों, पड़ोसियों को करें प्रेरित'
अनुपम राजन ने कहा कि मतदान से लोकतांत्रिक परंपरा को अधिक समृद्ध बनाने और संवैधानिक कर्तव्य निभाने का एक अवसर मिला है. उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने सीहोर जिले में सर्वाधिक मतदान करा कर प्रदेश में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया है, इसे पूरा करने के लिए शत-प्रतिशत मतदान के लिए अपने परिजनों और पड़ोसियों को लगातार प्रेरित करें.  

मतदान केंद्रों पर वोटर्स को मिलेंगी ये सहूलत
अनुपम राजन ने कहा है कि मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर छाया, पानी और बैठने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि जब भी मतदान करने जाएं तो आपने साथ पहचान का एक दस्तावेज अवश्य ले जाएं. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने 85 साल से अधिक आयु के मतदाओं और दिव्यांग मतदाताओं को पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान किया. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई. 

शत प्रतिशत मतदान कराने की अपील
सीहोर को नंबर वन बनाना है. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सीहोर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान कराकर सीहोर जिले को प्रदेश में नंबर वन बनाना है. उन्होंने बीएजी ग्रुप के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता पर्ची प्रत्येक मतदाता तक स्वयं पहुंचाना है और मतदान के लिए प्रेरित करना है. 

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को यह बताना है कि मतदान के दौरान गर्मी को लेकर परेशान न हो. प्रत्येक केंद्र पर टेंट, ठंडा पानी और बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे मतदाताओं को अधिक देर तक अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़े. 

100 से अधिक ट्रैक्टर और बाइक से दिया संदेश 
बिलकिसगंज में 100 से अधिक ट्रैक्टरों की रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया. सभी ट्रैक्टरों पर पोस्टर, बैनर के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने की अपील की गई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन सीएम राईज स्कूल से स्वयं ट्रैक्टर पर सवार होकर एक किलो मीटर तक मतदाताओं से मतदान की अपील करते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे.

कार्यक्रम में उपस्थित रहे गणमान्य लोग
इसी तरह ग्राम कांकर खेड़ा में आयोजित मोटर साइकिल रैली को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में एसपी मंयक अवस्थी, सीईओ जिला पंचायत सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, एसडीएम तन्मय वर्मा, जमील खान, जनपद सीईओ नमिता बघेल और शिवानी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: सीएम मोहन यादव एक दिन में 6 लोकसभा सीटों पर करेंगे प्रचार, जेपी नड्डा भी भरेंगे हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget