एक्सप्लोरर

कोलकाता की घटना के बाद से MP में प्रशासन सतर्क, अस्पतालों में देर रात कलेक्टर-एसपी कर रहे निरीक्षण

Ujjain News: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले के बाद मध्य प्रदेश में एसपी और कलेक्टर अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं. उज्जैन में 30 से अधिक अस्पतालों का इंस्पेक्शन किया गया.

MP News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के खौफनाक मामले के बाद से मध्य प्रदेश शासन खासा अलर्ट है. प्रदेश के जिलों में प्रशासनिक अधिकारी अस्पतालों में पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के भी दिशा निर्देश दे रहे हैं. उज्जैन में पुलिस टीम ने 30 से अधिक अस्पतालों में निरीक्षण किया तो वहीं सीहोर जिला मुख्यालय पर देर रात को कलेक्टर-एसपी जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे. इसी तरह भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन सहित अन्य जिलों में भी कलेक्टर-एसपी द्वारा अस्पतालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी.
 
सीहोर जिला मुख्यालय पर स्थित ट्रामा सेंटर में कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने रात 10.45 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे. उन्होंने अस्पताल भवन के प्रवेश द्वारों तथा भवन की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर की छात्राओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने प्रसूति कक्षा का भी जायजा लिया. कलेक्टर सिंह ने और सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने तथा मेन गेट में लाइट लगाने के निर्देश दिए.

प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा किया जाए ब्यौरा दर्ज 
उन्होंने अस्पताल भवन के पीछे का प्रवेश द्वार बंद रखने के निर्देश दिए. पिछला प्रवेश द्वार केवल उसे आपात परिस्थितियों में आवागमन के लिए उपयोग किया किया जाए और वहां से प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाए. एसपी अवस्थी ने सुरक्षा के मद्दे नजर तीन सिक्योरिटी गार्ड पुलिस बढ़ा दिए हैं. कलेक्टर प्रवीण सिंह और एसपी मयंक अवस्थी लगभग 1 घंटे तक अस्पताल परिसर का जायजा लेते रहे. निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर डेहरिया सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे.

उज्जैन पुलिस ने 30 अस्पतालों में की पड़ताल
उज्जैन में पुलिस ने 30 से अधिक निजी और सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया. पुलिस टीम अस्पतालों में जाकर कैमरे, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, एंट्री एग्जिट प्वाइंट, आने जाने वालों के नाम नंबर लेने और अस्पताल परिसर में खाली सुनसान जगह है तो उसे देखकर उसके सुरक्षा उपाय कर रही है. उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थानों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सरकारी और निजी अस्पतालों की लिस्ट बनाकर अस्पताल में जाएं. 

अटेंडरों के लिए जारी हो पहचान पत्र
अफसरों द्वारा अस्पतालों में निरीक्षण कर निर्देशित किया जा रहा है कि सुरक्षा गार्डों को प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में सही ढंग से कार्य कर सकें. सुरक्षा गार्डों के साथ ही अस्पतालों में आने वाले अटेंडरों को पहचान पत्र जारी किए जाए, ताकि अनधिकृत लोगों की आवाजाही पर रोक लग सके. सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाइट व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच की जाए.

अच्छी क्वालिटी के हो कैमरे
अस्पतालों में सभी आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग एवं डेटा सुरक्षित रखने के निर्देश दिए. कैमरे अच्छी क्वालिटी के हो और 24 घंटे चालू रहें. जिन सुरक्षा गार्डों को ड्यूटी पर रखा जाए उनका पुलिस वेरिफिकेशन करा लिए जाए. महिला चिकित्सकों एवं महिला स्टाफ  की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए. जिन महिला चिकित्सकों एवं महिला कर्मचारियों की नाइट ड्यूटी के लिए बुलाया जाए उनके लिए सुरक्षा की दृष्टि से पृथक कक्ष हो तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो.

ये भी पढ़ें: MP: ड्राइवर के हाथ पैर बांध सिक्योरिटी गार्ड्स ने कंटेनर से उड़ाए 12 करोड़ के फोन, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget