एक्सप्लोरर

MP News: एमपी कैबिनेट बैठक अचानक हुई कैंसल, किसान आंदोलन और डॉक्टर्स की मांग को लेकर विपक्ष ने लगाए आरोप

Madhya Pradesh News: मंगलवार को बैठक होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी, बाद में बैठक को कैंसिल कर दिया गया. दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

MP Government News: मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की कैबिनेट की बैठक अचानक कैंसिल हो गई. इसे लेकर सरकार गुजरात चुनाव को कारण बता रही है, जबकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरा है. विपक्ष ने आरोप लगाया कि किसान और डॉक्टर्स के आंदोलन से सरकार भयभीत है. इसी वजह से कैबिनेट की बैठक को कैंसिल कर दिया गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट की बैठक पहले घोषित हो गई थी. मंगलवार को बैठक होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. बाद में बैठक को कैंसिल कर दिया गया.

सरकार की ओर से कारण बताया गया कि गुजरात चुनाव में प्रचार करने के लिए कई मंत्री गए हुए हैं, इसलिए बैठक को कैंसिल कर दिया गया. दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भोपाल में 2 बड़े प्रदर्शन चल रहे हैं. एक तरफ किसान संघ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं. इन आंदोलनों से सरकार डर गई है. इसी वजह से कैबिनेट की बैठक को निरस्त कर दिया गया. नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव की जानकारी पहले से ही थी. इसके अलावा मंत्रियों के गुजरात में होने की खबर भी पहले से थी. बावजूद इसके कैबिनेट की बैठक रखी गई थी. 

60 हजार पदों की भर्ती नवंबर माह में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक कैंसिल होने के बाद मंत्री कमल पटेल, यशोधरा राजे सिंधिया, ओमप्रकाश सकलेचा के साथ बैठक की. इस बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव सहित आला अधिकारी भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में 1 लाख पदों की भर्ती होनी है. इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाए. सरकार नवंबर माह में ही 60 हजार पदों की भर्ती शुरू करने जा रही है. 

राहुल के दौरे से राजनीति गरमाई

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है. इसे लेकर पूरे प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां एक तरफ सरकार अपनी योजनाओं और बेरोजगारी खत्म करने के वादों को पूरा करने की कोशिशों में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में तेजी से जुट गई है. इन सबके बीच प्रदेश में बयानबाजी का दौर भी चल रहा है. 

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ कौन कितनी दूर तक चलेगा, देना होगा ब्यौरा, बनाई गईं 3 कैटेगरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget