एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ कौन कितनी दूर तक चलेगा, देना होगा ब्यौरा, बनाई गईं 3 कैटेगरी

Bharat Jodo Yatra Rajasthan: कैटेगरी के हिसाब से जो लोग जिले में चलना चाहते हैं वह जिला यात्री कहलाएंगे. जो राजस्थान भर साथ चलेंगे, वे प्रदेश यात्री और जो 10-20 किमी चलेंगे, वे अतिथि यात्री कहलाएंगे.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की राजस्थान यात्रा को लेकर पीसीसी (PCC) में हलचल तेज हो गई है. सभी जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं. यह भी तय किया जा रहा है कि कौन कार्यकर्ता, पदाधिकारी राहुल गांधी के साथ कितनी दूर चलेगा. इसका भी ब्यौरा कार्यकर्ता को पीसीसी को देना होगा. इसके लिए बकायदा एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. कंट्रोल रूम के प्रभारी भी बनाए गए हैं और उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं. कार्यकर्ताओं और नेताओं को इन नंबरों पर फोन कर यह बताना होगा कि राहुल गांधी के साथ पैदल कितनी दूर चलने वाले हैं और उसकी योजना क्या है. राहुल के राजस्थान आगमन से पहले यह सारा खाका तैयार किया जा रहा है. 

राहुल गांधी के साथ पैदल चलने वालों की तीन कैटेगरी
कोटा देहात कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सरोज मीणा ने बताया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में साथ पैदल चलना चाहते हैं और इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं. इसलिए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता अपना मोबाइल नंबर, अपना आधार कार्ड, कहां से कहां तक चलना चाहते हैं, उसका विवरण डीसीसी कंट्रोल रूम में डीसीसी महासचिव विकास शर्मा और डीसीसी सचिव जगदीश मीणा को ब्यौरा देंगे. 

बता दें, यात्रा के लिए तीन तरह की कैटेगरी बनाई गई हैं. जो लोग जिले में चलना चाहते हैं वह जिला यात्री कहलाएंगे. जो पूरे राजस्थान में चलना चाहते हैं वह प्रदेश यात्री कहलाएंगे और जो लोग 10 किलोमीटर, 20 किलोमीटर या 50 किलोमीटर चलना चाहते हैं, वे अतिथि यात्री कहलाएंगे.

विधानसभा वाइज कोऑर्डिनेटर किए गए नियुक्त
कार्यकर्ता जिस भी रूप में हिस्सा लेना चाहता है ले सकता है. इसी संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक विधानसभा वाइज कोऑर्डिनेटर बनाए हैं. इन्हें अपने नाम का यात्रा आईडी कार्ड दिया जा रहा है. लोगों के नाम आना शुरू हो गए हैं. कोटा संभाग की लाडपुरा विधानसभा से मोइनुद्दीन गुड्डू, पीपल्दा विधानसभा से कांता प्रसाद मीणा, सुल्तानपुर से सादिक मंसूरी, सांगोद विधानसभा से कुशल पाल सिंह पाना हेड़ा रामगंजमंडी विधानसभा से अजीत पारख एवं संजय सावला को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है.

26 नवंबर को हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष का दौरा
इसके साथ ही, यह भी जानकारी सामने आ रही है कि विधानसभा अनुसार भी एक सभा का आयोजन हो सकता है. इसमें नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी. हालांकि, अभी तक भी स्पष्ट रूप से रूट तय नहीं किए गए हैं, लेकिन तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं. मोइजुद्दीन गुड्डू ने बताया कि 26 नवंबर को तैयारियों का जायजा लेने के लिए गोविंद सिंह डोडासरा का दौरा भी प्रस्तावित है. ऐसे में तैयारियों में एक-एक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही, आमजन भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहेगा.

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: अजमेर के हजारों पशुपालक करेंगे राहुल गांधी का स्वागत, 7 जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget