एक्सप्लोरर

MP News: कर्ज के दौर में सीएम शिवराज के पौधारोपण पर खर्च हुए 362 करोड़, 5 साल में इतना बढ़ा पौधों का दाम

Madhya Pradesh: विधानसभा में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सरकार ने बताया है कि मध्य प्रदेश सरकार ने 2021 से लेकर फरवरी 2022 तक कुल तीन करोड़ 57 लाख 33 हजार 524 पौधे खरीदे.

MP Tree Plantation: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र जारी है, इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बीते एक साल में पौधारोपण पर 362 करोड़ रूपये खर्च किए हैं. विधानसभा में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सरकार ने बताया है कि मध्य प्रदेश सरकार ने 2021 से लेकर फरवरी 2022 तक कुल तीन करोड़ 57 लाख 33 हजार 524 पौधे खरीदे. जिसे खरीदने में मध्य प्रदेश सरकार को 328 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च करनी पड़ी. जबकि इनके रख रखाव पर सरकार का 34 करोड़ से अधिक का खर्च आया. इन आंकड़ों के मुताबिक एक पौधा खरीदने के लिए सरकार ने 92 रुपए खर्च किया. जबकि रखरखाव में प्रति पौधा मध्य प्रदेश सरकार को 9.60 रुपए का खर्च आया.

बीते पांच सालों में पौधारोपण में आई गिरावट

बीते पांच वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार को एक पौधा खरीदने के लिए 36 रुपए अधिक खर्च करने पड़े. 2016-17 में सरकार को एक पौधा खरीदने के लिए 56.64 रुपए खर्च करने पड़ते थे जो अब बढ़कर 92 रूपये से ऊपर पहुंच गया है. इन आंकड़ों के मुताबिक पौधों के दाम में करीब 62.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. यहां यह भी गौर करनेवाली बात है कि बीते पांच सालों में पौधारोपण में काफी गिरावट आयी है. 2016-17 और साल 2017-18  में यानी बीते चुनाव से एक साल पहले और चुनावी साल में सरकार ने क्रमश: पांच करोड़ और 6 करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण किया. लेकिन 2022 आते आते यह 5-6 करोड़ से घटकर साढ़े तीन करोड़ पर आ गया.

Jabalpur News: सच में फायर निकला जबलपुर का ये टीसी, रेलवे के इतिहास में किया नया कारनामा, आप भी जान लें

वर्ष 2017-18 में खरीदे थे सबसे अधिक पौधे

मध्य प्रदेश सरकार ने सबसे अधिक पौधे वर्ष 2017-18 में खरीदे थे. तब मध्य प्रदेश सरकार ने 6 करोड़ 5 लाख से ऊपर पौधे खरीदे जिसपर प्रदेश सरकार को 393 खर्च करने पड़े थे. इनके रख रखाव में मध्य प्रदेश सरकार को 127 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े. उस वर्ष मध्य प्रदेश सरकार को एक पौधा 65 रुपए में पड़ा था. प्रदेश सरकार ने इस आधार पर गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश की थी. लेकिन नर्मदा किनारे वृक्षारोपण के दावों की पोल दिग्विजय सिंह की पैदल नर्मदा परिक्रमा में खुल गयी. किनारों पर पौधारोपण का कोई नामोनिशान न होने के सिंह के दावे पर सरकार सफाई देने पर आ गयी थी.

देश में वन भूमि पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण MP में

बहरहाल सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में कम पौधे खरीदकर भी ज्यादा पैसे खर्च किए हैं. लेकिन सरकार की मंशा है कि प्रदेश को हराभरा कर विकास के लिए जंगल कटाई की भरपायी की जा सके. लेकिन प्रदेश में जिस तेजी से वन भूमि का ह्रास हो रहा है, ये पौधे और यह कार्यक्रम ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं. बीते तीन-चार सालों में मध्य प्रदेश में 13 हजार हेक्टेयर से ज्यादा वन भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है. यहां हर साल 764 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण का आंकड़ा बताया जाता है. देश में वन भूमि पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण मध्य प्रदेश में ही हो रहा है.

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में बहाल हुई ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget