एक्सप्लोरर

MP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान? कही ये बड़ी बात

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा का दौरा किया. यहां उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया.

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion) कब होगा? इसको लेकर पिछले 11 दिनों से अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अब इसको लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का बयान सामने आया है. शिवराज ने विदिशा (Vidisha) में विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) में शिरकत की जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इस मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

शिवराज सिंह चौहान से जब पत्रकारों ने पूछा कि मध्य प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार कब होगा तो उन्होंने कहा, ''अभी तो विकसित भारत बनाओ, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा.'' शिवराज सिंह चौहान 16 साल से अधिक समय तक मध्य प्रदेश के सीएम रहे हैं. लेकिन राज्य में चुनावी जीत के बाद बीजेपी ने उनकी जगह पूर्व मंत्री मोहन यादव को राज्य की कमान सौंपी. शिवराज सिंह चौहान ने इसका समर्थन किया था और कहा था कि बीजेपी ने मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतने साल तक राज्य के सीएम पद की जिम्मेदारी दी थी, इस पहलू के बारे में सोचा जाना चाहिए और यह केवल बीजेपी में ही संभव है. 

शिवराज की जिम्मेदारी पर साफ नहीं तस्वीर
शिवराज सिंह चौहान को आगे बीजेपी क्या भूमिका देगी इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं किया गया है लेकिन पिछले दिनों शिवराज ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद शिवराज ने कहा था कि वह राज्य और केंद्र दोनों में जिम्मेदारी निभा सकते हैं. 

25 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार के पीछे हो सकती है यह वजह
उधर, माना जा रहा है कि कैबिनेट का विस्तार सोमवार यानी 25 दिसंबर को हो सकता है. 18-20 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं. यह दिन चुने जाने के पीछे एक वजह यह भी हो सकती है कि उस दिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी है. अटल बिहारी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था.

ये भी पढ़ें- MP News: कांग्रेस ने अब एक्स हैंडल पर भी बदली तस्वीर, जीतू पटवारी के साथ कमलनाथ को मिली इतनी जगह

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget