एक्सप्लोरर

MP News: कांग्रेस ने अब एक्स हैंडल पर भी बदली तस्वीर, जीतू पटवारी के साथ कमलनाथ को मिली इतनी जगह

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. जीतू पटवारी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गए हैं लेकिन पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है.

Madhya Pradesh News: जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली है. उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) की जगह ली है. जीतू ने 19 दिसंबर को उज्जैन में बाबा महाकाल (Mahakal) के दर्शन के बाद पदभार संभाला था.  अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के कवर इमेज को बदल दिया गया है. इसमें अब नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नजर आ रहे हैं. 

पहले के कवर इमेज में पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ की दो तस्वीरें थीं. एक में वह किसी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे और दूसरे में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ खड़े थे. अब नए कवर इमेज में जीतू पटवारी की अलग-अलग तीन तस्वीर लगाई गई. जबकि सबसे ऊपर दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर भी लगाई गई है. 

हार के बाद भी जीतू पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा था. इस चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.  चुनावी नतीजे आने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि कमलनाथ से इस्तीफा मांगा गया है लेकिन बाद में कांग्रेस ने इस खबर को खारिज कर दिया था. कुछ दिन के बाद ही जीतू पटवारी के नाम का एलान नए अध्यक्ष के रूप में कर दिया गया. जीतू पटवारी राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.

इससे पहले उन्हें गुजरात कांग्रेस के प्रभारी बनाया गया था. जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें राऊ सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा था. उन्हें बीजेपी के मधु वर्मा से हार का सामना करना पड़ा. जीतू पटवारी इस सीट से लगातार दो चुनाव जीते थे लेकिन 2023 के चुनाव में वह जीत नहीं दोहरा पाए. उन्हें मधु वर्मा ने 35489 वोटों से हराया. 

ये भी पढ़ें-  Ratlam News: जेठ ने बहू को जिंदा जलाया, मदद करने वालों को भी रोका, महिला की मौत के बाद हुआ गिरफ्तार

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget