एक्सप्लोरर

कुनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना पहुंचे पांच चीते, वन विभाग ने लोगों सतर्क रहने की अपील की

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पगारा बांध के पास पांच चीते देखे गए, जो कूनो राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 50 किलोमीटर दूर थे. वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की.

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक बांध के पास सड़क पार करते हुए पांच चीतों को देखा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वन विभाग के अधिकारियों ने हालांकि लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है.

अधिकारियों के मुताबिक, इन चीतों को अफ्रीकी चीतों के घर कूनो राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 50 किलोमीटर दूर जौरा क्षेत्र में पगारा बांध को पार करते देखा गया. इन चीतों को सुबह करीब 6.45 बजे खुले में देखकर कुछ स्थानीय लोग घबरा गए जबकि अन्य ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया.

वन अधिकारियों को जल्द ही क्षेत्र में चीतों की उपस्थिति के बारे में सतर्क किया गया. चीतों को देखे जाने के वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की.

उप रेंजर ने कहा- चीतों पर रखी जा रही है नजर

उप रेंजर विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि ये चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) से कैलारस होते हुए मुरैना के जौरा क्षेत्र पहुंचे थे. विलुप्त होने के सात दशकों के बाद भारत में इस प्रजाति को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत कई चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से केएनपी में स्थानांतरित किया गया था.

उपाध्याय ने कहा कि रविवार को जीपीएस कॉलर की मदद से पता चला कि चीते जौरा वन क्षेत्र के पगारा बांध कोठी इलाके में हैं. उन्होंने बताया कि वन विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा और उसने चीतों को बांध के पास एक ऊंचे हिस्से पर आराम करते हुए पाया और उनपर 'चीता मित्र' (प्रशिक्षित स्थानीय स्वयंसेवक) नजर रख रहे हैं.

उपाध्याय ने कहा, ' चिते कूनो से कैलारस होते हुए जौरा क्षेत्र में पहुंचे थे. बाद में उन्हें देवगढ़ के पास खोखा पुरा गांव की ओर जाते हुए देखा गया, जहां जंगल और ट्रैकिंग टीमें उनके पीछे चल रही थीं.” केएनपी के मंडलीय वन अधिकारी आर तिरुकुरल ने कहा कि समर्पित टीमों द्वारा चीतों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: लव जिहाद के लिए की जाती है फंडिग, इंदौर में रेप केस में पकड़े गए आरोपियों बताया कौन देता है रकम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget