एक्सप्लोरर

MP Elections: प्रियंका गांधी का मंडला में 'पढ़ो-पढ़ाओ योजना' का वादा, सरकार बनने पर बच्चों को दी जाएगी यह मदद

Madhya Pradesh Elections: मध्य प्रदेश के मंडला में कांग्रेस ने 'जन आक्रोश रैली' की जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचीं. और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी मंच से रैली को संबोधित किया.

Priyanka Gandhi Rally: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मध्य प्रदेश के मंडला (Mandala) में गुरुवार को 'जन आक्रोश रैली' में हिस्सा लिया. प्रियंका गांधी ने इस दौरान जहां मौजूदा बीजेपी सरकार पर हमला किया तो साथ ही कांग्रेस की तरफ से बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया. प्रियंका गांधी ने घोषणा की कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो फिर बच्चों को 'पढ़ो-पढ़ाओ योजना' (Padho Padhao Yojana) के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी.

प्रियंका ने कहा कि इस योजना के तहत पहली से आठवी के बच्चों को 500 रुपये प्रति महीने, नौवीं से दसवीं तक 1000 रुपये प्रति महीने और 11वीं-12वीं के बच्चों को 1500 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे. प्रियंका गांधी ने इस दौरान यह दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. जनता महंगाई, बेरोजगारी, लूट और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है.

परीक्षा में हो रहा घोटाला- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''जब भर्ती की परीक्षाओं में घोटाला है तो नौजवान करे क्या. पढ़ाई करते हैं और अच्छे अंक लाते हैं आगे जाकर फीस भरते हैं. माता-पिता बच्चों को बाहर भी पढ़ने के लिए भेज देते हैं कि अच्छा भविष्य बनेगा. लेकिन परीक्षा में घोटाला हो जाता है. परीक्षा में पास होता है तो नियुक्ति नहीं होती. सबसे बड़ा व्यापम का घोटाला हुआ कितने लोगों की जानें चली गईं. कोई जांच नहीं हुई. सिर्फ सरकार चली जा रही है.''

जनता को दिखती है नेताओं की सच्चाई- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने महाकाल लोक की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''राज्य में नर्मदा में घोटाला हुआ, महाकाल में घोटाला हुआ, वहां जो मूर्तियां लगाई गई हैं उसमें घोटाला हुआ. राज्य की जनता थक गई है. ज्यादार नेता राजनीति में इस भावना से आते हैं कि सेवा करेंगे, जनता को भी उनसे उम्मीद रहती है. लेकिन फिर आपको दिखता है कि चाहे वे मंच पर कुछ कह रहे हों, उनकी सच्चाई तो कुछ और ही है.''

ये भी पढ़ें-  Priyanka Gandhi Rally: फिर मध्य प्रदेश आ रहीं प्रियंका गांधी, आदिवासी सीटों को साधने महाकोशल के दूसरे दौरे पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget