एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: उज्जैन विधायक का दावा, कांग्रेस 10 सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर कर रही पुनर्विचार

MP Elections: कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब 10 सीटों पर पार्टी टिकट को लेकर पुनर्विचार कर रही है. विधायक के दावे के बाद कई नए कयास लगाए जा रहे हैं.

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध का सामना सबसे ज्यादा करना पड़ रहा है. इस बीच विधायक मुरली मोरवाल ने दावा किया है कि, मध्य प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर पार्टी पुनर्विचार कर रही है. संभावना है कि, पार्टी का फैसला जल्द ही सामने आएगा. मध्य प्रदेश में कई विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दावेदार जमकर विरोध कर रहे हैं. बुरहानपुर में बीजेपी के दावेदार हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इसी प्रकार ग्वालियर में भी मुन्नालाल गोयल के समर्थक बीजेपी प्रत्याशी माया सिंह को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं. 

भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि कांग्रेस में भी कई सीटों पर जमकर विरोध हो रहा है. उज्जैन जिले की बड़नगर सीट से विधायक मूरली मोरवाल का टिकट काट कर नए चेहरे को पार्टी ने मैदान में उतारा है. कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी का विधायक मूरली मोरवाल और उनके समर्थक जमकर विरोध कर रहे हैं. विधायक अपने टिकट को लेकर भोपाल में डटे हुए हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की है. 

विधायक मोरवाल ने किया यह दावा

विधायक मुरली मोरवाल ने दावा किया है कि, जब उनकी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात हुई तो उन्होंने पुनर्विचार का वादा किया है. मोरवाल ने यह भी दावा किया कि बड़नगर ही नहीं मध्य प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों को लेकर पुनर्विचार चल रहा है. हालांकि, पार्टी के प्रवक्ता के के मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस मामले में अधिकृत जानकारी नहीं है. 

इन सीटों पर चल रहा है जोरदार विरोध

वहीं उज्जैन जिले की बड़नगर सीट के अलावा मंदसौर की मल्हारगढ़, रतलाम जिले की आलोट व जावरा, धार जिले की बदनावर, धार, मुरैना, गोहद, सुमावली, सेंधवा सहित ग्वालियर-चंबल संभाग की कुछ सीटों पर भी कांग्रेस में विरोध देखने को मिल रहा है. यदि विधायक के दावों पर भरोसा किया जाए तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए पार्टी कोई बड़ा निर्णय ले सकती है.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में लड़की का पब्लिक स्टंट कर रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget