एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मालवा की धरती से अमित शाह का कमलनाथ पर निशाना, कहा- 'करप्शन नाथ ने हर जगह खाए..'

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले बीजेपी के बड़े नेताओं का मध्य प्रदेश दौरा लगातार जारी है. अब अमित शाह ने मालवा का दौरा किया है.

MP Politics: मालवा की धरती पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने माता अहिल्या, कुशाभाऊ ठाकरे, और राजमाता सिंधिया को याद किया. उन्होंने कहा कि  कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता ने बीजेपी को मजबूत करने के लिए गली-गली जाकर प्रचार किया था. अमित शाह ने इस दौरान विपक्षी कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) और कमलनाथ (Kamal Nath) पर भी जमकर हमला किया. 

 अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का पैसा विकास कार्यों के नाम पर ठेकेदारों को खिलाने का काम किया गया. वहीं दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि मिस्टर बंटाधार ने प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाया और जमकर कमीशन खाया. कमलनाथ को करप्शन नाथ की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कमलनाथ ने हर जगह कमीशन खाने का काम किया है. 

एमपी में बनेगी बीजेपी की सरकार- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की शुरुआत इंदौर से आज हो रही है. मध्य प्रदेश में 2023 में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में हम प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेंगे. अमित शाह ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर हमलावर अंदाज में कहा कि दोनों ने अपनी गोदी में धारा 370 को पाल कर रखा. लेकिन पीएम मोदी ने इस धारा को समाप्त करने का काम किया. अमित शाह ने कहा कि इस बात का सभी विपक्षी दलों ने विरोध किया.

प्रदेश के 91 लाख किसानों के खाते में पहुंचाया पैसा- अमित शाह
अयोध्या के राम मंदिर पर भी अमित शाह ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस की सरकार ने रामलला को टेंट में रखने का काम किया है.  बीजेपी की केंद्र में सरकार आई तो हमने राम मंदिर निर्माण का काम तुरंत किया. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की 91 लाख 90 किसानों के खाते में 19 हजार करोड़ रुपए भेजे हैं.

ये भी पढ़ें- MP News: अवैध शराब के लिए मशहूर गांव बना 'मिनी ब्राजील', पीएम मोदी ने की तारीफ

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget