एक्सप्लोरर

MP News: अवैध शराब के लिए मशहूर गांव बना 'मिनी ब्राजील', पीएम मोदी ने की तारीफ

PM Modi on Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम मध्य प्रदेश के एक गांव का जिक्र किया है. वर्तमान में इस गांव के 45 बच्चे अलग-अलग लेवल पर नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं.

Shahdol News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सुदूर आदिवासी जिले शहडोल (Shahdol) का एक गांव शराब की बदनामी से निकलकर आज फुटबॉल के जुनून की बुलंदी को छू रहा है. इसे आजकल मिनी ब्राजील (Mini Brazil) या फुटबाल की नर्सरी की ख्याति मिली हुई है. इसका जिक्र रविवार (30 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आकाशवाणी (Akashwani) के 'मन की बात' कार्यक्रम (Mann Ki Baat) में भी किया है.

पीएम मोदी ने जिस विचारपुर गांव का जिक्र किया, उसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई माह के पहले हफ्ते में शहडोल जिले में आए थे. शहडोल के ग्राम पकरिया में उन्होंने अलग-अलग स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी. इसी मुलाकात के दौरान जिले की फुटबॉल फुटबॉल क्रांति से जुड़े बच्चे भी उनसे मिले थे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह पूछा था कि शहडोल में कोई मिनी ब्राजील भी है क्या? तब उन्हें बताया गया कि शहडोल नगर के पास एक गांव विचारपुर है. इस गांव के हर दूसरे घर में फुटबॉल के खिलाड़ी हैं.

विचारपुर का पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में शहडोल के गांव विचारपुर का भी जिक्र किया. उन्होंने रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम में कहा कि विचारपुर को मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इस गांव के हर दूसरे घर में फुटबॉल खेली जाती है. यहां बताते चलें कि विचारपुर शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर बसा एक गांव है, जो कभी शराब के लिए बदनाम था. इस गांव के लगभग सभी घरों में देशी शराब बनाई जाती थी लेकिन 'फुटबॉल क्रांति' आने से आज इस गांव के हर दूसरे घर के बच्चे फुटबॉल को चकरी की तरह घुमाते नजर आते हैं.

स्थानीय खिलाड़ी लक्ष्मी सहित को नियुक्त किया गया है कोच
इस गांव से 45 बच्चे अलग-अलग लेवल पर नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं. इसी कारण अब यहां  स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से फुटबॉल एकेडमी फीडर सेंटर खुलने जा रहा है. इसके लिए कोच की नियुक्ति भी कर दी गई है. मध्य प्रदेश शासन संचनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के माध्यम से फुटबॉल फीडर सेंटर विचारपुर के लिए कोच पद पर गांव की ही लक्ष्मी सहित को चुना गया है. लक्ष्मी सहित फुटबॉल की माहिर खिलाड़ियों में से एक है और वह विचारपुर की ही रहने वाली हैं. लक्ष्मी 9 बार नेशनल फुटबॉल टीम में खेल चुकी हैं. वे अब विचारपुर के मैदान में बच्चों को फुटबॉल सिखा रही हैं.

फुटबॉल से बच्चे नशा और मोबाइल की लत से हैं दूर- रईस अहमद
'मन की बात' कार्यक्रम में फुटबॉल क्रांति के कोच रईस अहमद का जिक्र भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया. रईस अहमद वर्तमान में सहायक संचालक खेल और फुटबॉल कोच हैं. उन्होंने बताया कि आज पूरे शहडोल संभाग में फुटबॉल क्रांति के तहत एक हजार फुटबॉल क्लब बनाए जा चुके हैं, जिनमें 28 हजार से ज्यादा बच्चे जुड़े हुए हैं. ये बच्चे प्रतिदिन फुटबॉल खेलते हैं. पूरे संभाग में फुटबॉल क्रांति के तहत लगातार टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि फुटबॉल खेलने से बच्चे फिजिकली फिट तो हो ही रहे हैं, इसके साथ ही बच्चे नशे और मोबाइल की लत से भी दूर हैं.

ये भी पढ़ें: MP Politics: इंदौर में कांग्रेस के दो दिग्गज नेता, दिग्विजय और कमलनाथ ने साधा भाजपा पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget