एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: इंदौर-3 से टिकट कटने पर आकाश विजयवर्गीय बोले- 'जब पिता जी को टिकट मिला तभी...'

MP Elections: आकाश विजयवर्गीय ने कहा, आगामी राज्य चुनावों के लिए राकेश गोलू शुक्ला को इंदौर-3 से टिकट दिया गया है. हमें खुशी है, हमने इस फैसले को स्वीकार किया क्योंकि यह पार्टी के हित में है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में इंदौर-3 निर्वाचन क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के बेटे आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) का टिकट काट दिया गया है. ऐसे में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि, जब कैलाश विजयवर्गीय को टिकट मिला लगभग तभी यह बात स्पष्ट हो गई थी कि मुझे तो इस बार टिकट नहीं मिलेगा. आगामी राज्य चुनावों के लिए राकेश गोलू शुक्ला को इंदौर-3 निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है. हमें खुशी है, हमने इस फैसले को स्वीकार किया क्योंकि यह पार्टी के हित में है.

आकाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, हमने पिछले साढ़े चार सालों में क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं. बीजेपी सरकार की योजनाओं को अपने विधानसभा के लोगों तक पहुंचाया. सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ इंदौर-3 निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया. अब मुझे विश्वास है कि गोलू शुक्ला के नेतृत्व में भी आने वाले सालों में तेजी से विकास कार्य होंगे. आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे लिए पार्टी जो भी रोल तय करती है. हम उसपर काम करते हैं, आगे भी हमें जो कहा जाएगा हम उसे जिम्मेदारी से करेंगे.

पहले ही टिकट कटने की लग रही थी अटकलें
दरअसल, आकाश विजयवर्गीय, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं. कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने इंदौर-1 सीट से 25 सितंबर को उम्मीदवार घोषित किया था. इसके बाद से ही अटकलें थीं कि इंदौर-3 सीट की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले उनके 39 वर्षीय बेटे का टिकट कट सकता है जो आखिरकार सही साबित हुईं. 

कौन हैं गोलू शुक्ला?
वहीं इंदौर-3 सीट से बीजेपी ने पार्टी के जिन गोलू शुक्ला को मैदान में उतारा है, वह इंदौर-1 के कांग्रेस विधायक और इस सीट के उम्मीदवार संजय शुक्ला के चचेरे भाई हैं. गोलू शुक्ला ने टिकट मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, "मुझ जैसे छोटे-से कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने के लिए मैं बीजेपी संगठन का आभार व्यक्त करता हूं. मैं वर्तमान विधायक आकाश विजयवर्गीय की ओर से किए गए कामों और विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाऊंगा."

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन, पिछले दस दिनों में 81 करोड़ से अधिक रुपये जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget