एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: कौन हैं रमेश मेंदोला? अपनी बंपर जीत से तोड़ा तीनों राज्यों का रिकॉर्ड, मंत्री पद की दावेदारी मजबूत

MP Election Result 2023: इंदौर -2 सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रमेश मेंदोला ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा वोट हासिल किए हैं.

Who is Ramesh Mendola: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में इंदौर-2 क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के निवर्तमान विधायक रमेश मेंदोला ने 1,07,047 मतों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की और इस सीट पर बीजेपी का 30 साल पुराना कब्जा बरकरार रखा. यह राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर किसी उम्मीदवार की जीत का सबसे बड़ा अंतर है.

इंदौर के विधानसभा चुनाव में इस बार सभी 9 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी विजय हुए हैं लेकिन इंदौर विधानसभा-2 की बात ही अलग है. रमेश मेंदोला ने मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड भी तोड़ते हुए सबसे ज्यादा वोट हासिल किए हैं. इसी के साथ अब उनके मंत्री पद की दावेदारी भी बेहद मजबूत हो गई है.उससे पहले लिए कुछ आंकड़ों पर नजर डालते हैं कि किस राज्य में किस नेता ने कितने वोट से जीत हासिल की है.

मध्य प्रदेश
रमेश मेंदोला-1,07,047 वोट से जीत
कृष्णा गौर- 1,06,668 वोट से जीत
शिवराज सिंह चौहान-1,04,974 वोट से जीत

राजस्थान
दीया कुमारी- 71,368 वोट से जीत
राजकुमार रोत- 69,166 वोट से जीत
मनीष यादव- 64,908 वोट से जीत

छत्तीसगढ़
बृजमोहन अग्रवाल-67,719 वोट से जीत
ओमप्रकाश चौधरी -64,443 वोट से जीत
अरुण साव- 45,891 वोट से जीत

अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो रमेश मेंदोला को जितने वोट विधानसभा में डाले गए उसके करीब 72% वोट मिले हैं. इस विधानसभा में 347000 वोटर हैं जिनमें से करीब 2 लाख 34 हजार लोगों ने इस बार मतदान किया था. इन 2 लाख 34 हजार  वोट में से अकेले मेंदोला के पास एक लाख 69 हजार  वोट गए जो कि इसका करीब 72% होता है वही रमेश मेंदोला के प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के प्रत्याशी चिंटू चौकसे को केवल 62000 वोट मिले हैं जिनका प्रतिशत अगर निकल जाए तो यह केवल 26% होता है इसका अर्थ यह है कि हर 10 मतदाता में से 7 ने रमेश मेंदोला को वोट दिया है.

ऐसा नहीं है कि रमेश मेंदोला ने पहली बार ही इतने अधिक वोट से जीते हैं. रमेश मेंदोला 2008 में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे और उसके बाद से लगातार जीते आ रहे हैं. 2008 में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश सेठ को तकरीबन 40000 वोटो से हराया था उसके बाद 2013 में कांग्रेस के प्रत्याशी छोटू शुक्ला उनके सामने चुनाव लड़े जिन्हें उन्होंने 91000 वोटो से हराया और उसे समय भी मध्य प्रदेश में यह सबसे बड़ी जीत थी इसके बाद मेंदोला 2018 में फिर चुनाव लड़े और उन्होंने कांग्रेस के मोहन सिंगर को 71000 वोटो से मात दी. यह जीत भी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट वाली जीत में से एक थी वहीं इस बार उन्होंने खुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया और सबसे ज्यादा वोट हासिल करते हुए करीब 1 लाख से अधिक मतों से विजई हुए लेकिन इसे कर्म की नीति ही कहा जाएगा कि रमेश मेंदोला भले ही बड़े अंतर के साथ जीते आ रहे हो लेकिन मंत्री पद के दावेदार होते हुए उन्हें स्थानीय राजनीति के चलते हर बार दरकिनार किया गया.

मेंदोला का नाम महापौर पद के लिए चला लेकिन किसी विधायक को टिकट नहीं देने के पार्टी के फैसले के बाद वह रेस से बाहर हो गए. इसके बाद मंत्री पद के लिए फिर साल 2013 में रमेश मेंदोला का नाम सामने आया लेकिन मंत्री नहीं बन पाए. उसके बाद साल 2020 का था और वह इस बार भी मंत्री पद हासिल नहीं कर पाए. पार्टी ने तुलसी सिलावट के साथ उषा ठाकुर को मंत्री बना दिया लेकिन रमेश मेंदोला मंत्री नहीं बन सके

हालांकि इस बार इंदौर से मंत्रिमंडल में तुलसी सिलावट का नाम तो तय माना जा रहा है लेकिन अब दूसरा मंत्री कौन होगा इस पर फिर से खींचतान शुरू हो गई है क्योंकि इंदौर में महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर और मालिनी गौड़ यह बड़े नाम है जिनको पीछे छोड़कर रमेश मेंदोला को आगे आना होगा तब जाकर वह मंत्री पद हासिल कर पाएंगे. इधर जब मंत्री पद दावेदारी को लेकर रमेश मेंदोला से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि हमारा हाई तय करेगा कि कौन मंत्री बनेगा और कौन मुख्यमंत्री, लेकिन जो चलता है वह पहुंचता भी है.

ये भी पढ़ें: MP Election Result 2023: इंदौर में चला कैलाश विजयवर्गीय का जादू, सभी 9 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget