एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: इंदौर में चला कैलाश विजयवर्गीय का जादू, सभी 9 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ

MP Election 2023: इंदौर-2 विधानसभा क्षेत्र से रमेश मेंदोला ने कांग्रेस उम्मीदवार को 1,07,047 मतों के विशाल अंतर से मात दी है. 230 विधानसभा सीटों में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार बने है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान इंदौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए सभी नौ सीटें अपने नाम कीं.  इंदौर-1 क्षेत्र में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निवर्तमान विधायक और उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी संजय शुक्ला को 57,939 मतों से हराया. राज्य की निवर्तमान संस्कृति मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार उषा ठाकुर ने त्रिकोणीय संघर्ष वाले महू क्षेत्र में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. कांग्रेस का टिकट न मिलने पर बगावत करके निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले अंतर सिंह दरबार को ठाकुर ने 34,392 वोट से मात दी. 

68,854 वोटों से जीते तुलसीराम सिलावट
सूबे के निवर्तमान जल संसाधन मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने अपनी परंपरागत सांवेर सीट से जीत दर्ज की. उन्होंने अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार रीना बौरासी से 68,854 मतों से हराया. इंदौर-2 क्षेत्र में बीजेपी के निवर्तमान विधायक रमेश मेंदोला ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार चिंटू चौकसे को 1,07,047 मतों के विशाल अंतर से हराकर इस सीट पर फिर से बीजेपी का झंडा फहरा दिया. इंदौर-2 क्षेत्र में मेंदोला की जीत का यह अंतर राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों में उम्मीदवारों की विजय के सबसे बड़े अंतर में से एक है.

मधु वर्मा ने जीतू पटवारी को 35,522 वोटों से दी मात
राऊ विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक जीतू पटवारी को 35,522 मतों से हराकर अपनी पिछली हार का हिसाब बराबर कर लिया. पटवारी ने 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान वर्मा को 5,703 मतों के नजदीकी अंतर से पराजित किया था. इंदौर-4 क्षेत्र में बीजेपी की निवर्तमान विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पीएल राजा मांधवानी को 69,837 मतों के बड़े अंतर से हराकर इस सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार रखा. इंदौर-5 क्षेत्र में बीजेपी के निवर्तमान विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सत्यनारायण पटेल को 15,671 वोट से हराया. देपालपुर क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार मनोज पटेल ने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक विशाल पटेल को 13,698 मतों से मात देकर कांग्रेस से यह सीट छीन ली. इंदौर-3 क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार राकेश शुक्ला गोलू ने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी पिंटू को 14,757 मतों से हराया. शुक्ला पहली बार विधायक चुने गए हैं.

यह भी पढ़ें: MP Election Result 2023: BJP को कांग्रेस के मुकाबले मिले 8 फीसदी ज्यादा वोट, सीटवार जानें दोनों दलों में मतों का अंतर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget