एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: एमपी में अपनी सीट नहीं बचा पाए ये दिग्गज नेता, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल

Madhya Pradesh Election Results: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी के कुछ दिग्गज नेता चुनाव हार चुके हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन नेताओं का नाम शामिल है.

Madhya Pradesh Election Results Reactions: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा की सीटों का परिणाम सामने आ गया है. एमपी में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने भले ही जीत दर्ज कर ली हो लेकिन प्रदेश के गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा दतिया से अपनी सीट नहीं बचा पाए. वहीं इस लिस्ट में ऐसे और कई नाम शामिल हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं.

फग्गन सिंह कुलस्ते हारे

केंद्रीय ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चैनसिंह वरकड़े से हार गए. कुलस्ते, जो राज्य से चुनाव लड़ रहे तीन मंत्रियों में से थे, निवास निर्वाचन क्षेत्र से 9,723 वोटों से हार गए.  कुलस्ते उन सात संसद सदस्यों में से थे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में मैदान में उतारा था.

हुकुम सिंह कराड़ा की भी हुई हार

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मतगणना स्थल के बाहर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जब शाजापुर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार को एक छोटा सा मार्जिन से हरा दिया. मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. बीजेपी उम्मीदवार अरुण भीमावद ने कांग्रेस उम्मीदवार हुकुम सिंह कराड़ा को महज 28 वोटों से हरा दिया, जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे और एक-दूसरे से भिड़ गए.

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी भी हारे

जीतू पटवारी (Congress) 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राऊ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवार हैं. एमपी की राऊ सीट पर बीजेपी के मधु वर्मा 151672 वोट पाकर 35522 वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस के जीतू पटवारी को 116150 वोट मिला और वह 35522 वोटो से हार गए हैं. राऊ विधानसभा क्षेत्र इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का कुल प्रतिशत 75.94 प्रतिशत दर्ज किया गया.

नरोत्तम मिश्रा और कमल पटेल हारे

वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया सीट चुनाव हार गए हैं. यहां से उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने शिकस्त दी है. वहीं हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल भी हार गए हैं. दोनों ही सीटों पर री काउंटिंग करवाई गई थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों मंत्री हार गए.

ये भी पढ़ें: MP Election Result 2023: 'मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार स्वीकार,' बीजेपी को बंपर जीत के लिए कमलनाथ ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget