एक्सप्लोरर

MP Election 2023: MP के रण में PM मोदी समेत कूदे BJP के कई दिग्गज, फिर प्रचार से क्यों दूर हैं प्रज्ञा ठाकुर?

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी, अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता प्रचार करे रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच सांसद प्रज्ञा सिंह प्रचार-प्रसार के लिए अब तक नजर नहीं आईं.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) हर दिन आठ से 10 सभाएं कर रहे हैं, जबकि केंद्रीय नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने मध्य प्रदेश में डेरा जमा रखा है. साथ ही हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन ऐसे में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने विधानसभा चुनावों से दूरी बना रखी है. अब उनकी यह दूरी सियासी चर्चाओं का कारण बनी हुई है.
 
सूत्रों के मुताबिक, वे बीमार हैं और मुंबई में हैं, लेकिन पार्टी के अंदर से आ रही खबरें कहती हैं कि भोपाल के कुछ पार्टी उम्मीदवारों ने अनुरोध किया था कि वह अपने क्षेत्र में प्रज्ञा ठाकुर के बिना भी प्रचार कर सकते हैं. उनके आने से समीकरण बदल सकते हैं, इसीलिए उनका नाम स्टार प्रचारकों में भी शामिल नहीं था. बता दें कि अपने तीखे बयानों से प्रज्ञा चर्चा में रही हैं, उनके भाषण कट्टर होते हैं और भोपाल में बड़ी संख्या अल्पसंख्यकों की है. दरअसल, भोपाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें बैरसिया, भोपाल उत्तर, नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा, हुजूर और सीहोर विधानसभा शामिल हैं. 

दिग्विजय सिंह को दी थी मात
इन आठ विधानसभा सीटों में 2018 के चुनाव में तीन पर कांग्रेस विधायक, जबकि बाकी पांच पर बीजेपी का कब्जा था. जबकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से प्रज्ञा सिंह ठाकुर प्रत्याशी थीं और कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में थे. इस चुनाव में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आठ लाख 66 हजार 482 वोट मिले थे, जबकि दिग्विजय सिंह को 5 लाख 1 हजार 600 मत प्राप्त हुए थे. इस तरह प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यह चुनाव 3 लाख 64 हजार 822 मतों से जीत लिया था. चुनाव हारने के बावजूद भी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में तेजी से सक्रिय थे, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान भी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल संसदीय क्षेत्र से ही दूरी बनाई हुई थी.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: शिवराज के सीहोर में कांग्रेस-बीजेपी के बीच रार! सुदेश राय ने इशारों में लगाए आरोप तो सक्सेना ने यूं किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget