एक्सप्लोरर

MP Election 2023: शिवराज के सीहोर में कांग्रेस-बीजेपी के बीच रार! सुदेश राय ने इशारों में लगाए आरोप तो सक्सेना ने यूं किया पलटवार

Madhya Pradesh Election 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बीजेपी ने सुदेश राय को टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस ने चार बार के विधायक रमेश सक्सेना के बेटे शशांक सक्सेना को उतारा है.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे आरोप प्रत्यारोप का दौर भी और तेज होता जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र सीहोर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुदेश राय ने इशारों-इशारों में चार बार के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना पर आरोप लगाए थे. अब इन आरोपों पर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने भी पलटवार किया है. दरअसल सुदेश राय ने पूर्व विधायक के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो मुंह नहीं खोलना चाहते, लेकिन बातों-बातों में वो कह गए कि भ्रष्टाचार के चलते वो जेल भी चले गए थे. राय ने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा पूर्व विधायक की तरफ ही था.

अब आरोप लगे हैं तो चुनावी समर में इनका जवाब मिलना तो अनिवार्य सा ही है. तो जवाब आया और आरोपों पर पलटवार करते हुए रमेश सक्सेना ने सफाई दी. उन्होंने कहा, 'राजनीति में सब चलता है. मैं राजनीति में था. राजनीति में मुझे नुकसान हो, इसलिए मुझ पर केस बनाया गया था. मैंने नौकरी दी थी कोई भ्रष्टाचार नहीं किया था. करीब 27 लोगों को नौकरी दी थी. उसमें दो लोगों के कागजात फर्जी निकले. इसमें मेरी जवाबदारी नहीं थी. कलेक्टर द्वारा कमेटी बनाई गई थी और उस कमेटी ने ही स्क्रीनिंग के बाद सब कुछ सही निकलने पर नियुक्ति की थी.'

'एमपी ही नहीं राजस्थान में भी आएगी कांग्रेस'

हालांकि पूर्व विधायक ने बात अपनी सफाई तक ही रखी. इसी के साथ पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने दावा किया कि इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और सूबे में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने वाली है. उन्होंने बताया कि इसबार कांग्रेस पार्टी 150 सीटों से ज्यादा सीटें जीतने वाली है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में तो कांग्रेस की सरकार बन ही रही है, साथ ही साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार दोहराने वाली है.

मालूम हो कि बीजेपी ने सीहोर विधानसभा सीट से सुदेश राय को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस बार चार बार के विधायक रहे रमेश सक्सेना के बेटे शशांक सक्सेना को उम्मीदवार बनाया है. इसपर रमेश सक्सेना का कहना है कि पार्टी ने जिस दिन शशांक को उम्मीदवार बनाया था, सीहोर की जनता ने उसी दिन उन्हें जिताने का मन बना लिया. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है और चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. 

Madhya Pradesh Election 2023: दिल्ली में दोस्ती MP में कुश्ती, यहां सपा भी है और AAP भी, I.N.D.I.A पर शिवराज का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget