एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'चुनाव लड़ने पर मैं नहीं, मेरी पार्टी बात करेगी', BJP से नाराजगी की अफवाहों के बीच क्या बोलीं उमा भारती?

MP Election: उमा भारती ने कहा, 2024 का चुनाव लड़ने की बात तो मैंने 2019 में कही थी, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पूरी तरह निराधार थी, अब मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने पर मैं नहीं, मेरी पार्टी बात करेगी.

Uma Bharti on MP Elections 2023: पिछले दिनों पूर्व सीएम उमा भारती (Uma Bharti) ने प्रदेश की राजनीति में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उछाल दिया था, जिससे बीजेपी की टेंशन बढ़ गई थी. इसके बाद पार्टी संगठन से लगातार नारजगी की चर्चा के बीच बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम भारती इन दिनों लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातों को जनता के सामने रख रही हैं. उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर ट्वीट कर कहा कि, मैं जो ट्वीट करती हूं उससे अधिकतम लोगों से मेरा संपर्क, कई खबरों की पुष्टि और कई खबरों का खंडन हो जाता है.

'चुनाव लड़ने पर पार्टी लेगी फैसला'

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि, '2024 का चुनाव लड़ने की बात तो मैंने  2019 में कही थी, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पूर्णतः निराधार थी, अब मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने पर मैं नहीं, मेरी पार्टी बात करेगी.' वहीं  अपने तीसरे ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि, 'भैया दूज तक जो कि 15 नवंबर को है, चार धाम के लगभग सब कपाट बंद हो जाते हैं. मैं चार-पांच दिन पहले ही हिमालय छोड़ देती हूं. क्योंकि जो व्यक्ति कपाट बंद होने के समय वहां रहता है उसे कपाट खुलते समय भी वहां रहना चाहिए, यही नीति एवं परंपरा है. कपाट खुलते समय कई बार वहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है.'

'मैं बेहद खुश हूं कि...'
बता दें कि, अपने आखिरी ट्वीट में उमा भारती ने कहा,' मैं बेहद खुश हूं जिंदगी की हर घड़ी सार्थक है एवं खुशियों से भरपूर है. मेरी खुशियां तो इसी से निकल रही हैं कि मैं आपके काम आती हूं.' वहीं उमा भारती ने कहा था कि, 'हमारी पार्टी ने मध्य प्रदेश में कुछ केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा है, इस निर्णय का अभिनंदन. यह सभी नाम अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी लहरें पैदा करेंगे जिससे पूरा प्रदेश विधानसभा चुनाव में लाभान्वित होगा.'

ये भी पढ़ें: Malegaon Blast Case: अदालत में सुनवाई के दौरान रो पड़ीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर, किया गया था ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget