एक्सप्लोरर

Malegaon Blast Case: अदालत में सुनवाई के दौरान रो पड़ीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर, किया गया था ये सवाल

Malegaon Blast Case: सुनवाई के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर परेशान दिख रही थीं. एक समय वह भावुक हो गईं और अदालत की कार्यवाही 10 मिनट के लिए रोक दी गई.

Malegaon Blast Case: महाराष्‍ट्र के मालेगांव में साल 2008 में हुए बम विस्फोट मामले में सुनवाई के दौरान बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भावुक हो गईं. बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी प्रज्ञा ठाकुर मंगलवार को यहां विशेष एनआईए अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने आईं थी. वहीं एक सवाल के दौरान वे रो पड़ीं. यह बात उनके वकीलों ने कही.

भावुक हुईं प्रज्ञा ठाकुर
प्रज्ञा सिंह ठाकुर से उन चिकित्सकों की गवाही से संबंधित लगभग पांच दर्जन सवाल पूछे गए, जिन्होंने विस्फोट मामले में घायलों का इलाज किया था और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया था, लेकिन उन्होंने सवालों का नकारात्मक जवाब दिया. विटनेस बॉक्स में बैठीं प्रज्ञा सवालों से परेशान दिख रही थीं, एक समय वह भावुक हो गईं और अदालत की कार्यवाही 10 मिनट के लिए रोक दी गई, जब तक कि वह शांत नहीं हो गईं. बाद में वकील जे.पी. मिश्रा और प्रशांत मग्गू ने यह बात मीडिया को बताई.

विशेष एनआईए अदालत के विशेष न्यायाधीश ए.के. लाहोटी ने मामले में आरोपी प्रज्ञा और छह अन्य लोगों के सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज करना शुरू किया, जिससे आरोपी को उनके खिलाफ सबूतों में दिखाई देने वाले हालात का ब्‍योरा देने का मौका मिला.

34 गवाह मुकरे
इस मामले में प्रज्ञा के अलावा अन्य आरोपी हैं सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय रहीरकर और समीर कुलकर्णी. दिसंबर 2018 में मुकदमा शुरू होने के बाद से अदालत ने अब तक 323 गवाहों की गवाही दर्ज की है, जिनमें से 34 मुकर गए.

मालेगांव ब्लास्ट में 9 लोगों की हुई थी मौत
विशेष न्यायाधीश लाहोटी के पूर्व आदेश (25 सितंबर) के अनुसार सभी 7 आरोपी अदालत में मौजूद थे. बुधवार को भी बयान दर्ज किए जाएंगे. बता दें कि 29 सितंबर, 2008 को मुस्लिम बहुल शहर मालेगांव में जुम्‍मे के रोज एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल से बाधंकर रखे गए बमों में विस्फोट होने से लगभग 9 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए.

ये भी पढ़ें

MP Crime: छतरपुर में सनसनीखेज वारदात, मां ने 12 साल की किशोरी को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget