एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की विंध्य जनता पार्टी की चुनाव में एंट्री, 25 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

MP Election: नारायण त्रिपाठी ने कहा, VJP 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी अभी 25 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है, बाकी उम्मीदवारों की घोषणा भी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले कर दी जाएगी.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के विंध्य इलाके में एक और नई नवेली पार्टी ने चुनाव मैदान में उतरने का बिगुल बजा दिया है. भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने वाले मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने 25 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी (VJP) नाम से एक नए राजनीतिक दल का रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसके बैनर तले उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है. नारायण त्रिपाठी खुद मैहर से चुनाव लड़ेंगे.

दरअसल, लंबे समय से अलग विंध्य की मांग उठाते रहे मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की घोषणा की. इनमें से 22 सीटें विंध्य इलाके की हैं. लिस्ट देखने से साफ पता चलता है कि, नारायण त्रिपाठी ने ज्यादातर सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जाति वाले चेहरे ही अपनी पार्टी से उतारे हैं, जबकि इन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार अन्य जातियों से संबंधित हैं. वहीं त्रिपाठी खुद मैहर से चुनाव लड़ेंगे. ब्राह्मण बहुल इस सीट पर बीजेपी के श्रीकांत चतुर्वेदी उम्मीदवार हैं. जबकि कांग्रेस ने धर्मेश घई को टिकट दिया है.

किसे कहां से मिला टिकट
नारायण त्रिपाठी की विंध्य जनता पार्टी (VJP) ने त्योंथर से कमांडो अरुण गौतम को उतारा है. इस सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस से आए सिद्धार्थ तिवारी (स्व. श्रीनिवास तिवारी के पोते) को टिकट दिया है. चुरहट से बीजेपी विधायक शरदेंदु तिवारी मैदान में हैं, त्रिपाठी ने यहां से वाल्मीकि तिवारी को मैदान में उतार दिया है. देवतालाब से विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम बीजेपी उम्मीदवार हैं. त्रिपाठी ने उनके खिलाफ कुंजबिहारी तिवारी को उतारा है. हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस ने भी विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम के भतीजे पद्मेश गौतम को टिकट दिया है.

40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
इसी तरह विंध्य जनता पार्टी ने वैश्य समाज की अच्छी संख्या वाली सतना सीट पर हरिओम गुप्ता को उतारा है. गुप्ता वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सचिव हैं. वैश्य समाज बीजेपी का पुराना वोट बैंक है. यहां से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह उम्मीदवार हैं और बीजेपी ने सांसद गणेश सिंह को टिकट दिया है. नारायण त्रिपाठी का कहना है कि विंध्य जनता पार्टी तकरीबन 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी अभी 25 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है. बाकी उम्मीदवारों की घोषणा भी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधनी में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल बोले- 'सीएम ने पीएम को किया किनारे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget