एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: सरकारी हेलीकॉप्टर की जरूरत नहीं, खुद के पास है प्राइवेट जेट, एमपी के सबसे अमीर विधायक को जानते हैं क्या आप

Sanjay Pathak Asset Report: संजय पाठक और उनकी पत्नी के पास कुल 201 करोड़ 61 लाख 64 हजार 452 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. साथ ही संजय पाठक के पास कई आयरन और मार्बल की माइंस के साथ एक हवाई जहाज भी है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के सबसे धनी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक (Sanjay Satyendra Pathak) ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया. संजय पाठक का इस बार भी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा धनी होने का अनुमान है. नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे के मुताबिक संजय पाठक और उनकी पत्नी निधि पाठक के पास 200 करोड़ से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है. पिछले चुनाव के मुकाबले संजय पाठक की संपत्ति में कमी आई है.

बीजेपी उम्मीदवार संजय पाठक कई आयरन और मार्बल की माइंस के साथ एक हवाई जहाज के भी मालिक हैं. उनके खिलाफ मारपीट और गाली-गलौच का एक मुकदमा भी दर्ज है. संजय पाठक और उनकी पत्नी के पास कुल 201 करोड़ 61 लाख 64 हजार 452 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक संजय पाठक के ऊपर 11 करोड़ 78 लाख और उनकी पत्नी निधि पाठक पर 7 करोड़ 66 लाख का कर्ज है.

इन धाराओं में दर्ज है केस

इसके साथ ही विधायक संजय पाठक के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का केस (धारा 294, 232, 365, 366 और 506 पार्ट 2 IPC) भी दर्ज है. अनावेदक रवि गुप्ता की शिकायत पर कटनी की जिला अदालत ने 4 सितंबर 2023 को केस दर्ज करके ग्वालियर में एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में ट्रांसफर करने के आदेश दिए थे. इस मामले में फिलहाल मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने किसी भी तरह की कार्यवाही पर रोक लगा दी है.

विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हैं विधायक

यहां बताते चले कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी संजय पाठक कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अभी बीजेपी विधायक हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में संजय पाठक ने अपनी संपत्ति 226 करोड़ रुपये से अधिक की बताई थी. संजय पाठक की कटनी सहित कई जिलों में आयरन और मार्बल की खदानें हैं. उनके पिता सत्येंद्र पाठक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में खनिज मंत्री रहे हैं. संजय पाठक भी पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं. वहीं शिवराज सिंह चौहान के पिछले कार्यकाल में संजय पाठक मंत्री भी रहे हैं. इस बार संजय पाठक का मुकाबला कांग्रेस के नीरज सिंह बघेल से है.

संजय पाठक के पास कुल कितनी संपत्ति 

  • चल संपत्ति -74 करोड़ 16 लाख 66 हजार 326 रुपये
  • अचल संपत्ति- 60 करोड़ 46 लाख 16 हजार 574 रुपये
  • नगद- 20 लाख 23 हजार 781 रुपये
  • लोन-  11 करोड़ 78 लाख 19 हजार 153 रुपये

पत्नी निधि पाठक के पास कुल कितनी संपत्ति

  • चल संपत्ति- 44 करोड़ 97 लाख 39 हजार 27 रुपये
  • अचल संपत्ति- 62 करोड़ 49 लाख 7 हजार 625 रुपये
  • नगद- 36 लाख 76 हजार 808 रुपये
  • लोन- 7 करोड़ 66 लाख 63 हजार 612 रुपये

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी में कल पीएम मोदी का दौरा, चित्रकूट में सद्गुरु सेवा संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget