एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में कल पीएम मोदी का दौरा, चित्रकूट में सद्गुरु सेवा संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

PM Modi MP Visit: पीएम मोदी कल 27 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के चित्रकूट आ रहे हैं. पीएम यहां सद्गुरु सेवा संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ राज्यपाल व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.

MP News: मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का एमपी दौरा हो रहा है. पीएम मोदी कल 27 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के चित्रकूट आ रहे हैं. पीएम यहां सद्गुरु सेवा संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ राज्यपाल व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा कार्यक्रम गैर राजनीतिक बताया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट में अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सद्गुरु सेवा संघ के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे और सद्गुरु सेवा संघ के अस्पताल की व्यवस्था को देखने के बाद नई विंग के पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. 

पीठाधीश्वर से करेंगे मुलाकात

चित्रकूट प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम व सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में है. सुरक्षा के मद्देनजर एएसएल रिहर्सल भी की गई. 

गैर राजनीतिक है दौरा

बता दें यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का ये दौरा गैर राजनीतिक बताया जा रहा है. हालांकि पीएम मोदी के आगमन पर सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है पीएम मोदी का यह दौरा भाजपा में कुछ जगह चल रहे असंतोष को साधने में काफी अहम रहेगा.

बता दें, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने है. वहीं वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपना पूरा जोर आजमाइश कर रही हैं. इसी बीच नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. अब तक कई बड़े चेहरों ने अपनी संपत्ती का ब्योरा देते हुए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. वहीं कई बड़े नाम अभी भी बाकी हैं.   

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, शिवपुरी के उम्मीदवार ने  BJP को सपोर्ट कर चुनाव लड़ने से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget