एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'राहुल-प्रियंका आरोप लगाते हैं और वो अडानी से माल कमाते हैं,' BJP नेता बताया कमलनाथ के पास किसके और कितने शेयर

MP Elections 2023: रमेश मेंदोला ने कहा कि राहुल गांधी की कोई बात अडानी के जिक्र के बिना पूरी नहीं होती और उधर कमलनाथ के शेयर का भारी भरकम पोर्टफोलियो अडानी समूह की कंपनियों के बिना पूरा नहीं होता है.

MP Election 2023: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सोमवार को अपने चुनावी दौरे पर इंदौर पहुंचीं. प्रियंका गांधी यहां कांग्रेस (Congress) प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने आई थीं. यहां प्रियंका गांधी ने हल्के-फुल्के और ठहाकों भरे माहौल में मंच से बीजेपी और पीएम मोदी (Narendra Modi) को निशाने पर लिया. इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब प्रियंका गांधी की बात पर लोगों की हंसी निकल पड़ी. प्रियंका गांधी के दावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधायक रमेश मेंदोला (Ramesh Mendola) ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

दरअसल, रमेश मेंदोला ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर ट्वीट कर कहा, 'भाई-बहन अडानी पर आरोप लगाते हैं और कमलनाथ जी अडानी के शेयर से माल कमाते हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पानी पी-पीकर रोज अडानी पर आरोप लगाते हैं. राहुल गांधी की कोई बात अडानी के जिक्र के बिना पूरी नहीं होती और उधर कमलनाथ जी के शेयर का भारी भरकम पोर्ट-फोलियो अडानी समूह की कंपनियों के बिना पूरा नहीं होता है. 

'कमलनाथ अडानी से माल कमाते हैं'
वहीं आगे उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड का गोरखधंधा बहुत ही गजब है, जिसमें कंपनी के मालिक भाई-बहन अडानी पर आरोप लगाते हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अडानी के शेयर होल्ड करके माल कमाते है. पिछले 10-15 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ जब कमलनाथ जी के पोर्टफोलियो में अडानी समूह के शेयर नहीं रहे हों. 2014 में उनके पास अडानी पॉवर के 8500 और अडानी पोर्ट के 745 शेयर थे. जब प्रियंका गांधी अडानी चालीसा का पाठ पढ़ रही थीं, तब भी उनके पोर्टफोलियो में अडानी विल्मर के एक हजार शेयर रखे हैं. प्रियंका जी, राहुल जी, कमलनाथ जी आप सब लोग, लोगों को मूर्ख क्यों समझते हो.'

प्याज के भाव को लेकर प्रियंका पर पलटवार
वहीं बीजेपी प्रवक्ता गोविंद मालू ने भी प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया. झूठ की राजकुमारी की संज्ञा प्रियंका गांधी को देते हुए उन्होंने लिखा, 'प्रियंका हो या राहुल, बंटी बबली को नून, तेल, प्याज के भाव नहीं मालूम, देश क्या चलाएंगे. क्योंकि इनका कभी जनता और देश से सरोकार नहीं रहा. कभी देश के मजरे, टोले, गली, गलियारे और माटी से उनका सरोकार नहीं रहा. चांदी का चम्मच मुंह में लेकर अवतरित हुए. पैराशूट लैंडिंग की. खाक नहीं छानी तो क्या अनुभव आएगा. प्रियंका गांधी इंदौर में कह गईं प्याज शतक पार कर गया, जबकि इंदौर में आज प्याज का भाव 25 रुपए किलो से 36 रुपए किलो है. भाषण लिखने वाले से भाव तो पता कर लेती प्रियंका जी. पढ़ने और लिखने वाले एक जैसे तो अब कांग्रेस का भी बंटाधार कर देंगे.'

ये भी पढ़ें: Election 2023: अभिषेक मनु सिंघवी का दावा- 'फलौदी सट्टा बाजार' इन राज्यों में बना रहा कांग्रेस की सरकार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget