एक्सप्लोरर

BJP Jan Ashirwad Yatra: खंडवा से आज रवाना होगी बीजेपी की 5वीं जन आशीर्वाद यात्रा, नितिन गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी

MP Election: भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक साथ पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है. यह सभी यात्राएं 17-18 दिन में 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी तय कर 210 विधानसभा सीट को कवर करेंगी.

MP Election 2023: बीजेपी की पांचवीं और आखिरी जन आशीर्वाद यात्रा आज खंडवा से रवाना होगी. केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी की पांचवीं यात्रा को रवाना करेंगे. केन्द्रीय मंत्री सुबह 11.40 बजे नागचूनहवाई पट्टी पर आज सुबह पहुंचेंगे. यहां से वे श्री दादाजी दरबार जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचेंगे, जहां गडकरी जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा के संबोधन के बाद केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इस दौरान रोड-शो भी आयोजित होगा. रोड-शो नगर निगम, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए केवलराज चौराहा पहुंचेगा. 

मालवा-निमाड़ को कवर करेगी यात्रा
बीजेपी की पांचवीं जन आशीर्वाद यात्रा मालवा निमाड़ क्षेत्र को कवर करेगी. यह यात्रा भी 21 से 24 सिंतबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंच जाएगी. पांचवीं जन आशीर्वाद यात्रा बुरहानपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर होते हुए देवास तक जाएगी. इस दौरान करीब 31 बड़ी संभाएं होंगी, यह यात्रा मालवा-निमाड़ की 42 विधानसभा सीट कवर कर दो हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी. इस दौरान 31 बड़ी संभाएं आयोजित होंगी. 

कांग्रेस हताश निराश हो चुकी है- नरोत्तम मिश्रा

इससे पहले मध्य प्रदेश के नीमच में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव हुआ था, जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है. इस घटना को लेकर एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जुबानी हमले किए हैं. मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस हताश निराश हो गई है और इस तरह के हथकंडों का अपना रही है. इस घटना के लिए उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी जिम्मेदार ठहराया.

सभी यात्राएं पहुंचेगी भोपाल
बता दें चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक साथ पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है. यह सभी यात्राएं 17-18 दिन में 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी तय कर 210 विधानसभा सीट को कवर करेंगी. सभी यात्राएं 21 से 24 सितंबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंच जाएगी. राजधानी भोपाल में 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

Jabalpur News: जबलपुर में बेटी के जन्म पर मनाया ऐसा जश्न कि हर तरफ हो रही तारीफ, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget