एक्सप्लोरर

MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, 'देश की सेना PM मोदी के चरणों में नतमस्तक है'

Jagdish Devda News: जबलपुर में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने कहा कि पूरा देश और सेना भी PM मोदी के चरणों में नतमस्तक है. कांग्रेस ने इस बयान की निंदा की है.

MP News: राज्य में बीजेपी मंत्री विजय शाह द्वारा विवादित बयान थमा नहीं था कि एक और बयान चर्चा में आ गया है. मध्य प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं. जबलपुर में आयोजित एक सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर हंगामा हो गया.

देश की सेना भी PM मोदी के चरणों में नतमस्तक- जगदीश देवड़ा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा, "आज पूरा देश, देश की सेना और हमारे सैनिक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं." इस बयान के साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने हाल ही में पहलगाम अटैक का बदला लिया, वह काबिल-ए-तारीफ है. देवड़ा के इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने PM मोदी के लिए तालियां भी बजाईं.

डिप्टी सीएम का कहना था कि पीएम मोदी की नीतियों और फैसलों के कारण ही देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि देश की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं, और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है.

जगदीश देवड़ा ने पहलगाम हमले का किया जिक्र
देवड़ा ने आगे कहा, "मन में बहुत क्रोध था कि जो पर्यटक गए थे, उनका धर्म पूछकर चुन-चुनकर मारा गया. महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके, उनके सामने गोली मारी गई. बच्चों के सामने गोली मारी गई. उस दिन से पूरे देश के दिमाग में तनाव था कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा, जब तक उन लोगों को नहीं मारा जाएगा जिन्होंने माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम किया, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे."

कांग्रेस नेताओं ने की माफी की मांग
हालांकि, देवड़ा का यह बयान अब विवाद का विषय बनता जा रहा है. विपक्षी दलों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि सेना का राजनीति में घसीटना गलत है, और यह बयान सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है. कांग्रेस प्रवक्ताओं ने देवड़ा से माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि सेना देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करती है, न कि किसी व्यक्ति विशेष के प्रति नतमस्तक होती है.

क्या बोले पूर्व मंत्री  मुकेश नायक?
पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा, "उपमुख्मंत्री जगदीश देवड़ा तीनो सेनाओं के बारे में कह रहे हैं कि मोदी के सामने सब नतमस्तक हैं. किस बात के लिए नतमस्तक हैं पूरा देश चाहता हैं? मोदी जो ने युद्धविराम लगा दिया, इस बात के लिए नतमस्तक हैं? आप विवादित बोले हम सवाल भी न पूछें? हम सबसे बड़े विपक्ष हैं. राजनीति नहीं करेंगे तो मछली पकड़ेंगे?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget