एक्सप्लोरर

MP: सिंगरौली में खेत में पहुंचा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने पकड़ा

Singrauli News: सोन अभ्यारण की टीम ने सिंगरौली जिले के बरगवां क्षेत्र में मौके तक पहुंचने के लिए लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय की. इस बीच मगरमच्छ की एक झलक पाने के लिए खेत के चारों ओर भीड़ जमा हो गई.

Singrauli News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले के गिधेर गांव में भटक रहे लगभग पांच फीट लंबे मगरमच्छ (Crocodile) को वन विभाग ने देर रात एक ऑपरेशन में पकड़ लिया. इसके बाद वन विभाग ने मगरमच्छ को सोन अभ्यारण (Son Sanctuary) में छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि बरगवां वन परिक्षेत्र के गिधेर गांव में किसानों ने धान के खेत में मगरमच्छ को देखा, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई. इस बीच सूचना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया और सोन अभ्यारण टीम से संपर्क कर बचाव अभियान चलाने में उनकी सहायता के लिए कहा.
 
सोन अभ्यारण की टीम ने सिंगरौली जिले के बरगवां क्षेत्र में मौके तक पहुंचने के लिए लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय की. इस बीच मगरमच्छ की एक झलक पाने के लिए खेत के चारों ओर भीड़ जमा हो गई. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि लोगों और मगरमच्छ के बीच एक सुरक्षित दूरी बनी रहे. इस बात को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम ने बचाव अभियान को सुरक्षित रूप से अंजाम दिया. आवश्यक उपकरण लेकर अच्छी तैयार के साथ आई थी. 6 घंटे रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को पकड़कर सोन अभ्यारण क्षेत्र में सोन नदी में छोड़ दिया गया.
 
 
'बरतनी पड़ती है काफी सावधानी'
 
वन विभाग के सिंगरौली डीएफओ मधु वि. राज ने कहा, "मगरमच्छ जैसे बड़े और शक्तिशाली जीव से निपटने के दौरान हमारे बचाव दल को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ती है. यह आवश्यक है कि हम जंगली जानवरों की उपस्थिति के प्रति संवेदनशील रहें. हम मानव और जानवरों की संघर्ष स्थितियों को कम करने में वन विभाग और राज्य सरकार की सहायता करके प्रसन्न हैं. बचाव सफल रहा और हम मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में लौटते हुए देख कर खुश हैं. हम इस तरह के एक संवेदनशील बचाव अभियान के संचालन में विशेषज्ञ सहायता के लिए वन्यजीव टीम के आभारी हैं."
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget