एक्सप्लोरर

Rewa Rape Case: दोस्त के साथ मंदिर गई नाबालिग लड़की से छह लोगों ने किया गैंगरेप, प्रशासन से तीन आरोपियों के घर चलाया बुल्डोजर

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दोस्त के साथ मंदिर गई युवती को छह लोगों ने बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की की हालत खराब होने के कारण पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर रेप किया. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अनिल सोनकर ने बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर शनिवार को हुई. पीड़िता के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ शनिवार दोपहर मंदिर गई थी और मंदिर में दर्शन करने के बाद वे दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान छह युवक वहां पहुंच गए और लड़की और उसके दोस्त को धमकाने लगे.

पोक्सो के तहत किया गया है मामला दर्ज
सोनकर ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घसीटकर पास के ही एक जलप्रपात की तरफ ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ रेप किया. उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपियों ने लड़की से मारपीट भी की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी. सोनकर ने बताया कि लड़की की हालत खराब थी, इसलिए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक रेप), 395 (डकैती), 506 (धमकाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Watch: भोपाल में एक करोड़ की बियर और शराब नष्ट, आबकारी विभाग ने हजारों बोतलों पर चलाया बुलडोजर

 

तीन आरोपियों के घर चला बुल्डोजर
सोनकर ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश कर जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं. इसी बीच, रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने ट्वीट किया, "नईगढ़ी में किशोरी के साथ रेप के मामले में छह आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शेष की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए मऊगंज के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) की उपस्थिति में तीन आरोपियों के घर को जेसीबी मशीन से रविवार को तोड़ा गया. ऐसे जघन्य अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगी." वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेष तीन आरोपियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है.

MP News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- 'लोकतंत्र और न्यायपालिका को अपने दायरे में काम करना होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
Datia By-election Result Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget