एक्सप्लोरर

MP News: विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग जिलों का घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस, ये है रणनीति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में वचन पत्र सलाहकार समिति की गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में प्रत्येक जिलों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया.

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल कांग्रेस अलग-अलग वचन पत्र (घोषणा पत्र) जारी करेगी. वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में वचन पत्र सलाहकार समिति की गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में राज्य स्तर के साथ-साथ प्रत्येक जिले के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया. घोषणा पत्र स्थानीय मुद्दों और मांगों के आधार पर तैयार होगा.

कमलनाथ की अध्यक्षता में वचन पत्र सलाहकार समिति की बैठक

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में कमलनाथ ने समिति के सदस्यों को विभिन्न जिलों के लोगों की समस्याओं का अध्ययन करने और समाधान सुझाने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रत्येक जिले के लोगों की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वचन पत्र तैयार करने को भी कहा.’’ सिंह के मुताबिक, कमलनाथ ने समिति के सदस्यों से कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कामकाज की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए और कांग्रेस के खिलाफ ‘‘सत्तारूढ़ बीजेपी की तरफ से चलाए जा रहे गलत सूचना अभियान’’ पर नजर रखने का भी निर्देश दिया.

MP News: ओबीसी आरक्षण पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई, बीजेपी ने कांग्रेस के लिए की यह पेशकश

पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं पर फोकस

सिंह ने बताया कि वचन पत्र में सभी वर्गों, खासतौर पर पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के लिए लुभावने वादे शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में सदस्यों ने वचन पत्र के लिए अहम सुझाव भी दिए. वचन पत्र सलाहकार समिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, विपक्ष के नेता डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और कुछ पूर्व मंत्रियों सहित समिति के विभिन्न सदस्य शामिल हुए. 

MP News : क्या मध्य प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान होगा अनिवार्य, इस सवाल पर नरोत्तम मिश्र ने कहा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget