एक्सप्लोरर

MP News : क्या मध्य प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान होगा अनिवार्य, इस सवाल पर नरोत्तम मिश्र ने कहा...

MP News: मध्य प्रेदश के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य बनाने के सवाल पर नरोत्तम मिश्र ने कहा कि यह एक विचारणीय बिंदु है. इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है. जन गण मन होना चाहिए, सभी जगह होना चाहिए.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार की तरह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार भी मदरसों में राष्ट्रगान (National Anthem) को अनिवार्य बना सकती है. इस बात के संकेत गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने दिए हैं. वहीं प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है, यह निर्णय हुआ है, तो स्वागत योग्य है.

मदरसों में राष्ट्रगान पर क्या बोले गृहमंत्री

भोपाल में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मिश्रा से पूछा गया कि उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर दिया गया है, इस फैसले के समान मध्य प्रेदश में भी निर्णय करने के सवाल पर कहा कि यह एक विचारणीय बिंदु है. इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जन गण मन होना चाहिए, सभी जगह होना चाहिए. यह राष्ट्र का गीत है. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनिवार्य बनाया राष्ट्रगान

उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है. यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. यह आदेश मान्यता प्राप्त, अनुदान पाने वाले और अनुदान नहीं पाने वाले मदरसों में भी लागू होगा. कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना के समय राष्ट्रगान होगा. जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को आदेश की पालना करवाने के साथ ही नियमित तौर पर इसकी निगरानी भी करनी होगी. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

इस सवाल पर मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ''हम कोई पाकिस्तान में तो नहीं कह रहे राष्ट्रगान कराओ. हम तो मध्य प्रदेश के अंदर, उत्तर प्रदेश के अंदर, देश के कोने कोने में शिक्षण संस्थान हैं...उसमें राष्ट्रगान हो, राष्ट्र की स्तुति हो, भारत माता की जय हो...तो क्या गलत है...होना ही चाहिए.'' उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है, यह निर्णय हुआ है, तो स्वागत योग्य है.

यह भी पढ़ें

MP Weather Update: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से पसरा सन्नाटा, अगले कुछ दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, डॉक्टरों ने दी यह सलाह

Singrauli News: घर से लापता बच्चे का शव खेत में मिला, शव पर चोट के निशान, पुलिस ने जताई यह आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget