एक्सप्लोरर

MP कांग्रेस के विधायकों का दो दिवसीय शिविर, उमंग सिंघार बोले, 'जनता के मुद्दे ताकत से उठाएंगे'

MP Politics: मध्य प्रदेश के मांडू में कांग्रेस विधायकों का दो दिवसीय शिविर शुरू हुआ, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई. शिविर में सोशल मीडिया प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश के मांडू में सोमवार (21 जुलाई) से कांग्रेस विधायकों का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर शुरू हुआ. इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस राज्य में जनता के हितो की लड़ाई लडेगी. उमंग सिंघार ने कहा कि आगामी विधानसभा में भी जनता के मुद्दों को विधायक पूरी ताकत से उठाएंगे.

कांग्रेस के विधायकों के दो दिवसीय शिविर में राज्य और देश के कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं. इस शिविर के उद्घाटन मौके पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि नव संकल्प शिविर का आयोजन कांग्रेस की परंपरा है. बीजेपी की सरकार हर तरफ घोटालों में घिरी हुई है. प्रदेश की जनता त्रस्त है. कांग्रेस आदिवासियों के लिए जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ेगी.

'महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी'

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए, किसानों को खाद, बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए आज यहां नव संकल्प शिविर में आए हैं. हम आगे की दिशा तय करने के लिए गहन चिंतन मनन करेंगे. इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी.

उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश की जनता की भलाई के लिए हम संकल्प ले रहे हैं और आप सबके सुझाव आमंत्रित हैं. जहां कहीं कोई सुधार की आवश्यकता है, उसे सुधारकर हम एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे.

पार्टी विधायकों को मिलेगा सोशल मीडिया प्रशिक्षण

दरअसल, राज्य के विधायकों का मांडू में दो दिवसीय शिविर शुरू हुआ है. इस शिविर में कांग्रेस आगामी वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है. पार्टी विधानसभा से लेकर सड़क तक की लड़ाई कैसे लड़े, इसकी रणनीति तय होने वाली है. साथ ही सोशल मीडिया पर बीजेपी का जवाब देने के लिए कांग्रेस किस तरह से काम करे, इसका प्रशिक्षण भी सोशल मीडिया के विशेषज्ञ पार्टी विधायकों को देंगे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस दो दिवसीय शिविर के दौरान होने वाले विभिन्न सत्रों में पार्टी के गौरवशाली इतिहास के साथ आगामी संघर्ष के लिए किस तरह की रणनीति बनाकर काम करें यह भी बताएंगे. इसके अलावा कई वरिष्ठ नेता वर्चुअल भी जुड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget