एक्सप्लोरर

MP कांग्रेस की ओर से जारी पत्र को लेकर पार्टी के भीतर ही घमासान, विधायक आरिफ मसूद ने उठाए सवाल, जानें पूरा मामला

MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस के रामलीला सुंदरकांड और हनुमान चालीसा करवाने के फरमान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एतराज जताया है. उन्होंने कहा है कि ये कांग्रेस का मूल चरित्र नहीं है.

MP Congress MLA Questions Party Move: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) के सॉफ्ट हिंदुत्व पर महाभारत शुरू हो गई है. कांग्रेस के ही विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) ने पार्टी की ओर से रामनवमी और हनुमान जयंती को भव्यता के साथ मनाने के लिए जारी हुए पत्र पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि रमजान से परहेज क्यों किया जा रहा है.

दरअसल प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों के पदाधिकारियों को रामनवमी और हनुमान जयंती भव्य तरीके से मनाने को लेकर पत्र भेजा है. पत्र पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कांग्रेस का हिंदुत्व वर्ग हमेशा अच्छे से रामनवमी और हनुमान जयंती मनाते है. इसे मनाने के लिए पत्र जारी करना राजनीतिक दल के लिए ठीक नहीं है. ऐसा परिपत्र रामनवमी और हनुमान जयंती के लिए जारी हो सकता है तो रमजान क्यों छोड़ दिया. इस पर मेरा एतराज है.

विधायक ने उठाए ये सवाल

मसूद ने कहा कि इस तरह के पत्र जारी करने वाले का उद्देश्य बताना चाहिए. मसूद ने कहा कि मेरी नजर में यह गलत है, नवरात्रि चल रही है, तब मेरे साथी ने व्रत रखा है. मैं भी रमजान में रोजा रख रहा हूं. ऐसा हमेशा से रखते आ रहे हैं, इसमें पत्र जारी करने की जरूरत क्या है. उन्होंने कहा कि इस तरह से पत्र जारी कर कांग्रेस अन्य पार्टियों को मौका दे रही है. कांग्रेस एक विचारधारा वाली पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है.

Crime News: पति ने कही DNA टेस्ट कराने की बात तो पत्नी ने डेढ़ साल के बेटे का किया कत्ल, खुला सनसनीखेज राज

बीजेपी ने साधा निशाना

इधर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बयान को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आरिफ मसूद का ऐतराज वाजिब है. कांग्रेस मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक मानती है. वहीं हितेश बाजपेयी ने कहा कि अगर कमलनाथ सच्चे हनुमान भक्त हैं तो उन्हें हनुमान विरोधी, हनुमान चालीसा विरोधी, हिंदु विरोधी कमेंट करने पर आरिफ मसूद को तत्काल नोटिस देकर जवाब तलब या बर्खास्त करना चाहिए अन्यथा जनता सब जानती हैं और आप फर्जी हिंदू हैं.

MP News: दोस्तों ने शर्त लगाई तो गटक गया 10 गिलास शराब, मुंह से निकलने लगा झाग...फिर ये हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget